मनोकामना के अनुसार रोज सुबह करें श्री राम के इन चौपाइयों का पाठ
मनोकामना के अनुसार रोज सुबह करें श्री राम के इन चौपाइयों का पाठ
Share:

हर साल मनाया जाने वाला राम नवमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। यह पर्व बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस साल भी इसे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चौपाइयां जिनका आप अपनी मनोकामना के अनुसार जाप कर सकते हैं। जी हाँ, प्रतिदिन सुबह या फिर आज के दिन आप इन चौपाइयों का पाठ करेंगे तो आपको महालाभ होगा।


(1) मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु-

'कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।'

(2) भय व संशय निवृ‍‍त्ति के लिए-
'रामकथा सुन्दर कर तारी।
संशय बिहग उड़व निहारी।।'

(3) अनजान स्थान पर भय के लिए मंत्र पढ़कर रक्षारेखा खींचे-

'मामभिरक्षय रघुकुल नायक।
धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।'


(4) भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु-

'सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।
सरनागत बच्छल (शरणागत वत्सल) भगवाना।।'


(5) विपत्ति नाश के लिए-

'राजीव नयन धरें धनु सायक।
भगत बिपति भंजन सुखदायक।।'

(6) रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु-

'दैहिक दैविक भौतिक तापा।
राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।'


(7) आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु-

'बिस्व भरन पोषन कर जोई।
ताकर नाम भरत अस होई।।'

(8) विद्या प्राप्ति के लिए-
'गुरु गृह गए पढ़न रघुराई।
अल्पकाल विद्या सब आई।।'

(9) संपत्ति प्राप्ति के लिए-

'जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।'

(10) शत्रु नाश के लिए-

'बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।'

ध्यान रहे आप अपनी आवश्यकता के अनुरूप कोई मंत्र लेकर एक माला जपें और एक माला का हवन करें। हालाँकि जप के पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर लें और जब तक कार्य पूरा न हो, तब तक एक माला (तुलसी की) नित्य जपें। वहीँ अगर सम्पुट में इनका प्रयोग करें तो शीघ्र तथा निश्चित कार्यसिद्धि होगी।

'जय श्रीराम' लिखकर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं

धन प्राप्ति और घर से वास्तुदोष मिटाने के लिए आज करें ये काम

श्री राम आरती और रामाष्टक के पाठ से जीवन के भवसागर से पार हो जाते हैं मनुष्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -