होली पर भाईयों की गोली मारकर हत्या
होली पर भाईयों की गोली मारकर हत्या
Share:

लखनऊ : ससुराल में होली खेलने पहुंचे चचेरे भाई और सर्राफा कारोबारी मुकुल रस्तोगी और संदीप रस्तोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सर्राफा व्यापारियों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई दरअसल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक तौर पर कहा जा रहा है कि राम बारात में रंग लगाने को लेकर दोनों का किसी अन्य से विवाद हो गया था। जब बारात से निकलकर दोनों भाई ससुराल की ओर जाने लगे ऐसे में पीछे से तीन लोग पहुंचे। इन लोगों ने पहले उनके साथ अभद्र भाषा में संवाद कर गाली - गलौज की इसके बाद उन्होंने गोली मार दी। ये दोनों युवक करीब 1 घंटे तक सड़क पर ही कराहते रहे।

जब लोगों का ध्यान उनकी ओर गया तो दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। इन युवकों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि ये दोनों ही मृतक मुकुल रस्तोगी के ससुराल में आए थे। दरअसल मुकुल बदायूं में रहता है और उसकी मलूकपुर छोटी बमनपुरी में कृष्ण अवतार के यहां पर ससुराल है। वर्षों से मुकुल अपनी पत्नी के साथ बरेली में आकर होली मनाते हैं।

यहीं पर संदीप रस्तोगी का चचेरा भाई विशाल भी रहता है। ये तीनों राम बारात में शामिल होने के लिए निकले। इस दौरान बिहारीपुर ढाल पर कोचिंग सेंटर में शराब पीने लगे। इसके बाद जब राम बारात में शामिल होने पहुंचे। ऐसे में जब ये राम बारात में शामिल होने पहुंचे तो इनका रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस द्वारा इस मामले में जानकारी देते हुए कहा गया कि जिन लोगों से इनका विवाद हुआ है उनके नाम संज्ञान में आ गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। इस मामले के हत्यारों को जल्द पकड़े जाने की बात भी पुलिस ने कही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -