एक मिस कॉल से सुलझी मर्डर मिस्ट्री, सड़ी-गली हालत में मिला 11 वर्षीय लड़की का शव
एक मिस कॉल से सुलझी मर्डर मिस्ट्री, सड़ी-गली हालत में मिला 11 वर्षीय लड़की का शव
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में 11 वर्षीय एक लड़की की मर्डर मिस्ट्री बिल्कुल फिल्मी अंदाज में सुलझाई गई। यह मामला एक मिस्ड कॉल की मदद से सुलझा। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के नांगलोई इलाके की रहने वाली 11 वर्षीय लड़की 9 फरवरी को घर से स्कूल के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद उसका कुछ सुराग नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, सुबह लगभग 7।30 मिनट पर वह स्कूल के लिए निकली थी। जब वह शाम को घर नहीं लौटी, तो लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। 

पुलिस की जाँच के दौरान पता चला कि जिस दिन लड़की लापता हुई थी, उसी दिन उसकी मां के फोन पर एक अनजाने नंबर से मिसकॉल आई थी। इसके बाद पुलिस ने इस मिस कॉल वाले नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में पंजाब और मध्य प्रदेश में भी दबिश दी। 21 फरवरी को आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी की शिनाख्त 21 वर्षीय रोहित के रूप में हुई। युवक ने कबूल कर लिया है कि उसने लड़की का किडनैप किया था और उसके बाद उसकी हत्या करके लाश को घेवरा मोड़ के पास छिपा दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की शव सड़ी-गली हालत में मुंडका गांव से बरामद कर लिया। 

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की 4 भाइयों में अकेली बहन थी। घर के सभी सदस्य उसे बहुत प्यार करते थे। आरोपी युवक पुलिस को उस जगह ले गया, जहां उसने लड़की की लाश दफनाई थी। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। वहीं, आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया गया है। हालांकि उसने लड़की के अपहरण और हत्या को क्यों अंजाम दिया, इस मकसद का पता नहीं चल पाया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पीड़िता के साथ रेप हुआ था या नहीं।

नमाज़ नहीं पढता था बेटा, पिता ने हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला

नकली दस्तावेज़ बनवाकर महिला से की ठगी, करोडो की बेची ज़मीन

तेज गति से चल रही स्कूल बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -