नगर निगम टीम को करना पड़ा आक्रोश का सामना, भारी तादाद में पहुंचे लोग
नगर निगम टीम को करना पड़ा आक्रोश का सामना, भारी तादाद में पहुंचे लोग
Share:

भोपाल/ब्यूरो। राजधानी भोपाल के जनता कॉलोनी में जनता क्वार्टर को तोड़ने गई नगर निगम टीम को आज रहवासियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए निगम अधिकारी-कर्मचारी के हाथपांव फूल गए। भारी आक्रोश को देखते हुए निगम का तोड़ूदस्ता बैंरग लौट आया। वहीं कार्रवाई के पहले रहवासियों ने घरों के आगे घर के बदले दें घर लिखकर जमकर विरोध जताया। समाचार के लिखे जाने तक जनता कॉलोनी के बाहर भारी तादाद में लोग मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी सख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद है।

जानकारी के अनुसार आज नगर निगम का अमला भारी लाव लश्कर के साथ जनता क्वार्टर को तोड़ने पहुंचा था। अमले को देखकर आसपास के लोगों में भारी भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोश जनता निगम के मकान तोड़ने का विरोध कर रही थी। रहवासियों ने बताया कि वे 40 सालों से रह रहे हैं। तोड़ने के पहले उन्हें नया मकान नहीं दिया गया है। वहीं भरी बरसात में मकान को तोड़ने से वे खुले आसमान के नीचे आ जाएंगे।

वहां के रहवासी घर के बदले घर सरकार दें के नारे मकानों पर लिखकर कार्रवाई का विरोध जताया। जनता के आक्रोश के बीच निगम की गाड़ियां वापस लौट गई। वहीं कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ जकी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने भी जनता का समर्थन करते कार्रवाई का विरोध जताया।

चेहरे पर पिंपल या तिल हो सकता है स्किन कैंसर, तुरंत करवाए जांच

ऑउटफिट कोई भी हो...हर लुक में ग्लैमरस दिखाई देती है ये एक्ट्रेस

इस वजह से कई घंटों तक हॉस्पिटल में ही पड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी का शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -