खुले में शौच करने वालों की उतरवाई लुंगी
खुले में शौच करने वालों की उतरवाई लुंगी
Share:

रांची। झारखंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सख्ती से कार्य किया जा रहा है। लोगों को खुले में शौच करने से रोका जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया रविवार को हुआ। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम जब खुले में शौच के लिए चिन्हित क्षेत्रों में निरीक्षण करने पहुॅंचे तो कई लोग खुले में शौच करते पाए गए। इन लोगों के खिलाफ दल ने सख्ती बरती। हालात ये रहे कि इंफोर्समेंट टीम ने चिन्हित ओडी में शौच स्पाॅट्स पर ही लुंगी खोल अभियान चलाया।

जो भी खुले में शौच करते पाया गया, उसकी लुंगी इंफोर्समेंट दल ने उतरवा लीं। साथ ही कुछ पर जुर्माना लगाया गया। खुले में शौच करने वाले लोगों को डंडे के जोर पर डराया गया।करीब 10 लोगों पर कार्रवाई कर 100 - 100 रूपए जुर्माना लगाया गया।

जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया उनमें भीम मुंडा, करण कुमार, संजय कुमार, छोटन प्रसाद, कैलाश यादव आदि शामिल थे। अधिकांश लोगों की लुंगी उतरवाकर इन लोगों को चेतावनी दी गई कि ये नदी, तालाब के किनारे शौच न करें, साथ ही खुले में शौच न करें। हालांकि बाद में इन लोगों को लुंगी लौटा दी गई।

सरकारी ज़मीन से छेड़छाड़ करने वाले 6 आरोपियों को ACB ने पकड़ा

झारखंड में भाजपा ने 1 हजार दिन में गांवों तक पहुॅंचाई बिजली

झारखण्ड सरकार अपराध नियंत्रण पर हुई सख़्त

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -