मुनव्वर फारूकी ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी 12! परेशान हुए फैंस
मुनव्वर फारूकी ने छोड़ा खतरों के खिलाड़ी 12! परेशान हुए फैंस
Share:

जाने माने मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मोस्ट पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर प्रशंसकों में बहुत उत्साह है। शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में आरम्भ हो चुकी है। प्रतियोगी सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन फोटोज एवं वीडियोज साझा कर रहे हैं। लेकिन इन सभी फोटोज में लॉकअप के विजेता मुनव्वर फारूकी के दिखाई ना देने से प्रशंसक असमंजस में हैं।

मुनव्वर फारूकी के प्रशंसक शो में अपने पसंदीदा प्रतियोगी के दिखाई ना देने पर परेशान हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में शो के सेट से मुनव्वर फारूकी की एक भी फोटो सामने नहीं आई है। मुनव्वर फारूकी की अनुपस्थिति को देखते हुए अटकलों का बाजार गर्म है कि मुनव्वर ने रोहित शेट्टी के शो से बैकआउट कर लिया है। इन अटकलों को सुनने के बाद प्रशंसकों का दुखी होना लाजमी भी है। क्योंकि वो मुनव्वर को खतरों के खेलते हुए देखने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

वही खतरों के खिलाड़ी में पहले 2 स्टंट्स हो चुके हैं। स्टंट करते हुए प्रतियोगियों की धुंधली फोटोज भी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। ऐसे में लोग ये पूछ रहे हैं क्यों मुनव्वर फारूकी अभी तक शो की लोकेशन पर नहीं पहुंचे हैं। आरम्भ में मुनव्वर फारूकी के पासपोर्ट एवं विजा को लेकर इश्यू सामने आए थे। फिर बाद में चीजें सुलझ गई थी। सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी के खतरों के खिलाड़ी 12 से नाम वापस लेने का बहुत बज है। हालांकि अभी मुनव्वर एवं शो की टीम की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। खतरों के खिलाड़ी 12 की प्रेस मीट में मुनव्वर फारूकी को देखा गया था। लेकिन लोकेशन से वे नदारद हैं। अटकलें ये भी हैं मुनव्वर स्टंट शो में बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी एंट्री कर सकते हैं।

'टीवी के राम' ने खरीदी Mercedes, फैन्स बोले- 'प्रभु आपके पास तो पुष्पक विमान था ना'

आत्महत्या करना चाहती थीं रूबीना दिलैक, खुद किया था इस वजह का खुलासा

इस मशहूर अदाकारा ने फिर बदल डाला इंस्टाग्राम पर अपना नाम, देंखे अब क्या कर दिया?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -