जन्म से थी विचित्र बीमारी, हड्डियों में थे 16 फ्रैक्चर, मगर हौंसले ने भरी ऐसी उड़ान कि छू लिया आसमान
जन्म से थी विचित्र बीमारी, हड्डियों में थे 16 फ्रैक्चर, मगर हौंसले ने भरी ऐसी उड़ान कि छू लिया आसमान
Share:

नई दिल्ली। जन्म से ही हड्डियों में विशेष तरह का रोग होने के बाद भी उसने हार नहीं मानी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके पिता सड़क के किनारे झोपड़ी में परिधान बेचा करते थे। वे जब दिल्ली में रहते थे तो हजरत निजामुद्दीन के पास झोपड़ी में निवास करते थे। उसका जन्म काफी कठिन परिस्थितियों में हुआ था। हां उसे हड्डियों में 16 फ्रैक्चर हैं उसे उसके परिजन ने 14 वर्ष में ही छोड़ दिया था।

उसे हड्डी में एक रोग था। वह अकेली ही रहा करती थी और अकेले ही उसने अध्ययन किया। इस लड़की ने विभिन्न परेशानियों के बाद भी आज यूपीएससी परीक्षा में 420 वां स्थान प्राप्त किया। इस लड़की का नाम उम्मुल खेर था। उसने अपने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की। उम्मुल खेर कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत थीं और आगे पढ़ना चाहती थीं

मगर बाद में उनके पास फीस जमा करने के लिए तक पैसे नहीं होते थे ऐसे में उन्हें अर्वाचीन भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन हेतु छात्रवृत्ति मिली उनके माता पिता उनके विरूद्ध थे। उन्होंने समाजशास्त्र से अपना अध्ययन किया। परिवार के विरोध के बाद भी वे अध्ययन करती रहीं। परिवार ने उनका विरोध किया कि यदि वे आगे पढ़ीं तो उनके संबंध टूट जाऐगे लेकिन वह आगे पढ़ती गईं और फिर वह ट्यूशन करती रहीं।

UPSC job recruitment 2017 :संघ लोक सेवा आयोग में होगी भर्ती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -