मुंबई पर कभी भी हो सकता है आंतकी हमला, जारी हुआ अलर्ट
मुंबई पर कभी भी हो सकता है आंतकी हमला, जारी हुआ अलर्ट
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आतंकवादी ड्रोन एवं छोटे एयरप्लेन से आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। आतंकी हमले के संकट को देखते हुए मुंबई में फिलहाल ड्रोन के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। वही आतंकी हमले में VVIP को भी निशाना बनाया जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। सभी पुलिस यूनिट को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही VVIP की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, तो मुंबई में रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट से भी हमले का अलर्ट है। इतना ही नहीं, मुंबई में सिर्फ प्रमुख जगह ही आतंकियों के टारगेट पर नहीं हैं, बल्कि बताया जा रहा है कि आतंकवादी VVIP को भी निशाना बना सकते हैं। फिलहाल, मुंबई में ड्रोन के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 4 नवंबर को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमला करने की धमकी मिली थी। धमकी प्राप्त होने के पश्चात् मुंबई के तारदेव पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड वैन के माध्यम से पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला था। फोन करने वाला अज्ञात था तथा पुलिस ने बाद में दावा किया धमकी देने वाला मानसिक तौर पर बीमार था।

सट्टा कारोबारी के घर पुलिस ने दबिश देकर, 6 लोगों को पकड़ा

मुस्लिम और ईसाई बन जाने वाले 'दलितों' को SC का दर्जा क्यों नहीं ? केंद्र ने बताया कारण

अपनी ही हत्या के आरोप में पत्नी सहित ससुरालवालों को भिजवाया जेल, 6 साल बाद मिला ज़िंदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -