मुंबई पुलिस ने 'MonaLisa' को कार में बिठाकर पहनाया सीट बेल्ट, कैप्शन देखकर खूब हसेंगे आप
मुंबई पुलिस ने 'MonaLisa' को कार में बिठाकर पहनाया सीट बेल्ट, कैप्शन देखकर खूब हसेंगे आप
Share:

मुंबई पुलिस आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ना कुछ ऐसा अपलोड कर देती है जो रोचक होता है। वैसे कई बार मुंबई पुलिस के पोस्ट तेजी से वायरल भी हो जाते हैं और लोग उनकी तारीफ़ करते नहीं थकते हैं। अब इसी क्रम में एक बार फिर से मुंबई पुलिस का एक पोस्ट चर्चाओं में है। जी दरअसल मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक मजेदार पोस्ट कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने को कहा। मुंबई पुलिस के इस पोस्ट को देखकर लोग हंस-हंसकर पागल हुए जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

आप देख सकते हैं मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है और इसके साथ एक छवि भी साझा की। जी दरअसल इस तस्वीर के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा है, "द विंची कोड ऑफ सेफ्टी"। वहीं मुंबई पुलिस ने हैशटैग में, #RoadSafetyWeek और #WearSeatbelt का इस्तेमाल किया। मुंबई पुलिस के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध पेंटिंग मोना लिसा नजर आ रही है। इसमें मोना लिसा को कार में सीट बेल्ट लगाकर बैठे दिखाया गया है और चित्र का अर्थ है कि, 'हमेशा सड़क पर सीट बेल्ट पहनना चाहिए, जैसे कि मोना लिसा करती है।'

वैसे अब इस पोस्ट को देखने वाले अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे बेहतरीन बता रहा है तो कोई मजेदार। इसे देखकर एक यूजर ने लिखा, 'अद्भुत रचनात्मकता।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'सच है, कि सीट बेल्ट वास्तव में जान बचाता है। मुंबई पुलिस बहुत अच्छी है।' इस तरह कई यूजर्स हैं जो कमेंट्स पर कमेंट्स कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी लॉन्च करेंगे टीकाकरण अभियान, इस दिन से CO-WIN ऐप की होगी शुरुआत

लोहड़ी को लेकर कंगना रनौत ने अपने बचपन की फोटो शेयर कर बताई ये बात

नीतीश कुमार को मिली अपराधियों का एनकाउंटर करवाने की सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -