रणजी अपडेट : चैंपियन मुम्बई के खिलाफ पंजाब ने जड़ा शिकंजा
रणजी अपडेट : चैंपियन मुम्बई के खिलाफ पंजाब ने जड़ा शिकंजा
Share:

पंजाब ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'ए' मैच में मौजूदा विजेता मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अपनी पहली पारी में 468 रनों का स्कोर बनाने वाली पंजाब ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई के आठ रनों पर ही दो विकेट गिरा दिए हैं। मुंबई अभी पंजाब से 460 रन पीछे हैं, जबकि उसके आठ बल्लेबाज शेष हैं।

पंजाब की तरफ से मयंक सिधाना ने 115 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 215 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए। कप्तान गुरकीरत सिंह शतक से पांच रन चूक गए और 93 के स्कोर पर देशपांडे का शिकार हुए. उदय कौल 86 और मनदीप सिंह 78 ने भी पंजाब के बढ़ाने में अहम योगदान दिया। पंजाब की टीम ने अपने अंतिम पांच विकेट महज 34 रन पर गंवा दिए वरना पंजाब का स्कोर 600 से अधिक होता।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। शार्दुल और देशपांडे को 2-2 और डियास और विशाल को 1-1 विकेट मिला। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मुम्बई की टीम को पंजाब के गेंदबाजो ने शुरुआत में ही दो झटके दे दिए। श्रेयस अययर को ग्रेवाल ने खाता भी नहीं खोलने दिया और पवेलियन का रास्ता दिखा दिया वहीँ अरमान जफ़र 7 रन बनाकर कमाल पासी का शिकार हुए।

INDvsENG: इंग्लैंड ने बनाये 288 रन

सौरव कोठारी का विश्व चैंपियन बनने का सपना टूटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -