कोरोना नियमों का उल्लंघन कर कब्रिस्तान में पढ़ी नमाज, 50 लोगों पर केस दर्ज
कोरोना नियमों का उल्लंघन कर कब्रिस्तान में पढ़ी नमाज, 50 लोगों पर केस दर्ज
Share:

मुंबई: कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन लागू है। इस बीच भी कई ऐसे लोग हैं जो बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। जी हाँ, कई लोग हैं जो लापरवाही करते हुए नियमों का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। इस समय यहाँ सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों को बंद रखा गया है लेकिन ऐसा होने पर भी लोग नहीं मान रहे हैं। हाल ही में मिली जानकारी के तहत बीते शुक्रवार को मुंबई के माहिम कब्रिस्तान में नमाज पढ़ी गई है। जी दरअसल अब इस मामले में पुलिस ने करीब 50 से 60 लोगों पर केस दर्ज किया है।

बताया जा रहा है यहाँ सभी लोग चुपके से नमाज पढ़ रहे थे। इसी बीच पुलिस को इस बारे में जानकारी मिल गई और उसके बाद पुलिस ने लोगों को नमाज पढ़ते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में माहिम पुलिस स्टेशन के सीनियर ऑफिसर विलास शिंदे का कहना है कि, ''करीब 60 लोग माहिम के सुन्नी मुस्लिम कब्रिस्तान में नमाज पढ़ रहे थे। पुलिस को जैसे ही इस बात की खबर मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई और सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया।''

अब इन सभी के खिलाफ लॉकडाउन नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। हालाँकि किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। आप सभी को बता दें कि नमाज पढ़ने वालों में कब्रिस्तान मैनेजमेंट के लोग भी शामिल हैं और उन पर भी नियन तोड़ने के मामले में केस दर्ज किया गया है। वही अब तक कब्रिस्तान मैनेजमेंट की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती आज, जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

सतना: लॉकडाउन तोड़ने वालों से राम नाम लिखवा रही है पुलिस

बेहद ताकतवर हुआ चक्रवात Tauktae, गुजरात और मुंबई के लिए अलर्ट जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -