अस्पताल में भर्ती हुईं मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर
अस्पताल में भर्ती हुईं मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर
Share:

मुंबई: मुंबई की मेयर व शिवसेना की नगरसेविका किशोरी पेडणेकर को बीते कल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जी दरअसल उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है उन्हें छाती में दर्द की शिकायत थी और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बारे में मेयर के ऑफिस से जानकारी दी गई है। जी दरअसल किशोरी पेडणेकर को शनिवार रात से ही तकलीफ थी। उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत थी। वहीँ जब उनका यह दर्द बढ़ने लगा तो उन्हें बीते कल यानी (रविवार) के दिन ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है अस्पताल में भर्ती होते ही उनके अलग-अलग कई टेस्ट करवाए गए।

डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इस समय उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें किस तरह की तकलीफ है और उन्हें कब तक डिस्चार्ज दिया जाना है, इस बारे में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है। आप सभी जानते ही होंगे कि इस समय मुंबई में बारिश भी बहुत अधिक बढ़ रही है। दिन पर दिन बारिश का कहर दिखाई दे रहा है।

वहीँ बात करें मेयर किशोरी पेडणेकर के बारे में तो वह सबसे ऐक्टिव मेयर के रूप में जानी जाती हैं। कोविड संकट के दौर में वे खुद अस्पताल-अस्पताल जाकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया करती रही थीं। जी दरअसल वह खुद पेशे से नर्स रही हैं, इस वजह से उन्होंने कोविड काल में अपनी सेवा देने की भी पहल की थी। वहीँ मुंबई में कोई भी घटना घटती है तो किशोरी पेडणेकर खुद वहां पहुंच जाती हैं और भागदौड़ करती हैं।

अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव, जानिए क्या है आज के रेट

MP By-Election: 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू

180 से अधिक लोगों की मौत और तबाही से सदमे में हैं मर्केल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -