मुंबई: MBBS के 29 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, 27 ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज
मुंबई: MBBS के 29 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, 27 ने ली थी वैक्सीन की दोनों डोज
Share:

मुंबई: मुंबई के केईएम एंड सेठ जीएस मेडीकल कॉलेज में पढ़ने वाले MBBS के 29 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मिली जानकारी के तहत 29 में से 23 विद्यार्थी सेकंड ईयर और 6 विद्यार्थी फर्स्ट ईयर के हैं। वहीं बताया जा रहा है कोरोना पॉजिटिव पाए गए 29 विद्यार्थीयों में से 27 विद्यार्थीयों ने कोरोना वैक्सीन के दोनो डोज़ लिए थे।

इसी के साथ यह भी जानकारी मिली है कि दो विद्यार्थीयों को इलाज के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य विद्यार्थीयों को क्वारंटीन किया गया है। यह सभी विद्यार्थी वायरस की चपेट में कैसे आए इस बारे मे जानकारी निकाली जा रही है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 315 नए मामले सामने आने के बाद इस जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,59,110 हो चुके हैं। इस बारे में एक अधिकारी ने जानकारी दी है। यहाँ तीन और मरीजों की मौत हो गई है जिसके बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,406 हो चुकी है।

इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,35,882 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 3,276 है। आप सभी को यह भी बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले राज्य के पुलिस अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के परिवारों के लिए 138 करोड़ रुपए से अधिक राशि की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है।

कई वर्षों से श्री कृष्ण की पेंटिंग बना रही है मुस्लिम महिला, इस बार मिला मंदिर में रखने का मौक़ा

सिद्धू को राष्ट्र के लिए 'खतरा' बताने के बाद NSA डोभाल से मिले कैप्टन अमरिंदर

क्या भारत के लोगों को भी लगेगा कोरोना वैक्सीन का 'बूस्टर डोज़' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -