सपा के दो नेताओं में विवाद, पिता को मनाने में लगे रहे पुत्र CM अखिलेश
सपा के दो नेताओं में विवाद, पिता को मनाने में लगे रहे पुत्र CM अखिलेश
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी में दराद देखने को मिल रही है। दरअसल हालात ये हें कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नाराज हैं। यह बात एक समारोह में नज़र आ गई। मिली जानकारी के अनुसार सीएम अखिलेश अपने पिता से अलग अपने दूसरे घर में रहने वाले हैं। सीएम के नए कार्यालय के शुभारंभ के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की नाराजगी सामने आ ही गई। ये स्थितियां एसपी के लिए अच्छी नहीं मानी जा रही हैं। 

हालात ये हैं कि पिता-पुत्र में बात बिगड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव अखिलेश को लेकर उग्र हो गए। उनकी नाराजगी थी कि सीएम अखिलेश कार्यालय के शुभारंभ पर भी तय समय पर नहीं पहुंचे थे। ऐसे में मुलायम सिंह यादव ने फीता काटने से इन्कार कर दिया। उनकी मान मनोव्वल की गई मगर वे नहीं माने। दरअसल मुलायम की नाराजगी के बाद कैबिनेट मंत्री आजम खान तक उन्हें मान नहीं पाए। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार फीता काटने के लिए कैंची पकड़ी जो कि उन्हें आजम खान ने दी थी। 

तीसरी बार पंडित जी के निवेदन के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव माने और फीता काटा। जब अखिलेश से मुलायम सिंह अधिक नाराज़ हो गए तो अखिलेश उन्हें मानने लगे। उन्हें समझाने के लिए आजम खान भी प्रयास करते रहे लेकिन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव नहीं माने। माना जा रहा है कि शिवपाल को लेकर दोनों में मन मुटाव है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -