आज होगा मुलायम और भाई शिवपाल का शक्तिप्रदर्शन
आज होगा मुलायम और भाई शिवपाल का शक्तिप्रदर्शन
Share:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने भाई और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ इटावा में होंगे। यहाॅं दोनों नेता शक्तिप्रदर्शन में भागीदारी करेंगे। स्वाधीनता दिवस पर इटावा में सभा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा जनजागरण के तौर पर शहरभर में निकाली जाएगी।

माना जा रहा है कि सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में केवल 50 हजार से 1 लाख लोग इस प्रदर्शन में पहुॅंच सकते हैं। समझा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी में बढ़ते बिखराव को रोकने का प्रयत्न कर सकते हैं।

शिवपाल यादव पहले ही सेकुलर मोर्चा बनाने की बात कर चुके हैं। दूसरी ओर वे राज्यपाल रामनाईक से भी भेंट कर चुके हैं। उन्होंने राज्य के हालातों और राजनीति को लेकर राज्यपाल रामनाईक से चर्चा की। ऐसे में संभावना है कि मुलायम सिंह यादव असंतुष्ट शिवपाल यादव को रोक सकते हैं।

साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव ने सक्रियता दिखाते हुए जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से भेंट की थी। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, शरद यादव और मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा बना सकते हैं।

समाजवादी पार्टी को लगा एक और बड़ा झटका

अखिलेश यादव ने कहा, विरोधी अपना रहे पत्थर फैंको एमएलसी तोड़ो की नीति

समाजवादी पार्टी छोड़ MLC सरोजनी अग्रवाल भाजपा में हुई शामिल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -