कोरोनावायरस के कारण रिलायंस के डूबे 1.11 लाख करोड़ रुपये
कोरोनावायरस के कारण रिलायंस के डूबे 1.11 लाख करोड़ रुपये
Share:

कोरोनावायरस का प्रकोप इस कदर बढ़ता जा रहा है कि इसका असर दुनिया के तमाम सेक्टर में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई।वहीं  यह गिरावट इसलिए भी दर्ज की गई है क्योंकि निवेशकों द्वारा निवेश के लिए सुरक्षित जगह तलाशी जा रही है, जिस कारण शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही  मार्केट में गिरावट का असर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं रिलांयस का शेयर आज 52 हफ्तों के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। 

रिलायंस के शेयर गुरुवार को 1063 पर बंद हुए, हालाँकि  कारोबार के दौरान यह 1048 तक पहुंच गया था।वहीं  27 दिसंबर 2019 को साल के आखिरी कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 1537 रुपये का था।इसके साथ ही  जिसमें 70 दिनों के अंतराल पर शेयर का भाव घटकर 1063 पर पहुंच गया। एक शेयर की कीमत में करीब 475 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस प्रकार रिलायंस के शेयरों में लगभग  30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

शेयर मार्केट में गिरावट का असर मुकेश अंबानी की संपत्ति पर भी देखने को मिला है। इसके साथ ही 70 दिनों के अंतराल में उनकी संपत्ति में करीब 15.20 अरब डॉलर (1.11 लाख करोड़) का नुकसान हुआ है। वहीं इस प्रकार अंबानी के सिर से एशिया के सबसे अमीर होने का ताज भी छीन गया है। वहीं एशिया में सबसे अमीर शख्स होने का ताज अब अलीबाबा के फाउंडर जैक मा के पास है। इसके अलावा 11 मार्च को विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में जैक मा जहां 18वें स्थान पर थे वहीं मुकेश अंबानी 19वें स्थान पर आ गए।  

भारत ने की निर्यात के क्षेत्र में चीन को पछाड़ने की तैयारी

Gold Futures Price: सोने की वायदा कीमत में आयी गिरावट, जाने नया भाव

Gold Rate Today: सोना चांदी की कीमतों में आयी कमी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -