11 अगस्त से शुरू हो रहा है मुहर्रम का महीना, जानिए कब है मुहर्रम
11 अगस्त से शुरू हो रहा है मुहर्रम का महीना, जानिए कब है मुहर्रम
Share:

नए इस्लामी साल की शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है। आप सभी को बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम पहला महीना होता है और यह महीना सबसे अहम और खास माना जाता है। आप सभी को बता दें कि इस साल अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम का महीना 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। वहीं इस महीने के 10वें दिन आशूरा होता है और इसी दिन मुहर्रम का पर्व मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह इस्लाम मजहब का प्रमुख महीना माना जाता है और इस बार यह 19 अगस्त, 2021 को मनाया जाने वाला है। इस दौरान दुनिया भर में कर्बला के शहीदों की याद में सभाएं और जुलूस निकाले जाते हैं।

आप सभी को बता दें कि मुहर्रम अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के पोते इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। ऐसे में दुनिया भर में मुसलमान मुहर्रम की 9 और 10 तारीख को रोज़ा रखते हैं और मस्जिदों, घरों में इबादत करते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन मस्जिदों में हज़रत इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीरें होती हैं। इस पर्व को शिया और सुन्नी दोनों मुस्लिम समुदाय के लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। वैसे मुहर्रम किसी त्योहार या खुशी का महीना नहीं कहा जाता है, बल्कि यह बेहद गम भरा महीना होता है।

कहते हैं आज से लगभग 1400 साल पहले इसी महीने में बातिल यानी झूठ और अन्‍याय के विरुद्ध इंसाफ की जंग लड़ी गई थी। ऐसे में इस पवित्र महीने में इसी जंग को और इसमें शहीद होने वालों को याद किया जाता है। ऐसे मुहर्रम मातम और गम का दिन है और मुहर्रम अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के पोते इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है।

वायुसेना ने तैयार किया विश्व का सबसे ऊंचा ‘मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर’

10 हज़ार रुपए प्रतिग्राम सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव चढ़े

'शिवराज जी, प्रदेश के माथे पर ये कलंक क्यों ?': कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -