IPL से पहले अनोखे अंदाज में नजर आए MS धोनी, सामने आया VIDEO
IPL से पहले अनोखे अंदाज में नजर आए MS धोनी, सामने आया VIDEO
Share:

IPL का आगाज होने में अभी कुछ दिन शेष है। हालांकि लोगों पर अभी से इसका खुमार चढ़ गया है। IPL की सभी टीमें भी आगामी सीजन को अपने नाम करने के लिए जमकर तैयारियां कर रही है। वहीं इन्हीं तैयारियों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स एवं प्रशंसकों के पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, CSK के कप्तान धोनी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रशंसकों के स्वागत के लिए सीट पेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस बार IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड चेपॉक में अपने मुकाबले खेलते हुए दिखाई देगी। यह पूरे तीन वर्ष के पश्चात् होगा जब CSK अपने होमग्राउंड पर एक्शन में दिखाई देगी। चेन्नई की टीम तीन अप्रैल को अपने होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए खास अंदाज में तैयारी करते हुए दिखाई दिए हैं। 

दरअसल, धोनी स्टेडियम की सीटों को पेंट करते हुए नजर आए हैं। माही स्टेडियम की सीटों को येलो पेंट करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अब महेंद्र सिंह धोनी का यह दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसकों को धोनी का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वहीं वह धोनी की खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं, अनुमान लगाये जा रहे हैं कि यह सीजन धोनी का अंतिम IPL हो सकता है। तत्पश्चात, वह इस टी20 लीग को भी अलविदा कह देंगे। हालांकि, धोनी की ओर से अब तक कोई आधिकारीक बयान नहीं आया है। 

'देवेंद्र फडणवीस के घर के सामने बम रखा है..', आधी रात को डिप्टी सीएम के घर पहुंची पुलिस

होमवर्क नहीं किया तो हैवान बन गई शिक्षिका, बच्चों की बेरहमी से की पिटाई

चाय के कारण खत्म हुई 3 जिंदगियां, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -