3 जनवरी से मध्‍यप्रदेश में छाएंगे बादल, बारिश के बाद इस दिन से बढ़ेगी ठंड
3 जनवरी से मध्‍यप्रदेश में छाएंगे बादल, बारिश के बाद इस दिन से बढ़ेगी ठंड
Share:

भोपाल: हवाओं का रुख बदल गया है और इससे दिन का तापमान बढ़ रहा है। अब धूप में भी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही है। ऐसे में मौसम विज्ञानियों का कहना है अफगानिस्तान के पास एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी के साथ अरब सागर से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बना हुआ है। ऐसा होने के कारण मौसम का मिजाज जल्द ही बिगड़ने वाला है। आज यानी शनिवार को मध्यप्रदेश में बादल छा सकते हैं। इसके अलावा रविवार-सोमवार को राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है।

सबसे अधिक ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला का कहना है वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर मौजूद है और एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय है। ऐसा होने से इस सिस्टम की तीव्रता भी अधिक है और इसके प्रभाव से हवा का रुख बदलने लगा है। अब न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही है और इसी के साथ ही दिन का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज होने लगा है।

उनका कहना है, वर्तमान में एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) अरब सागर से गुजरात होते हुए राजस्थान तक बनी हुई है। इस सिस्टम के कारण पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का टकराव (सम्मिलन) होने की संभावना है। इसी कारण मिल रही नमी के कारण आज यानी शनिवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाने लगेंगे। कल यानी रविवार को कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। अंत में सात जनवरी के आसपास एक बार फिर ठंड तेजी से बढ़ेगी।

सातवे आसमान पर पहुंचा सोनाली फोगाट का गुस्सा, रुबीना दिलैक की माँ पर किया कमेंट

पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

सोनू सूद ने शेयर की अपनी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -