MP के 34 जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानिए अपने यहाँ का हाल
MP के 34 जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानिए अपने यहाँ का हाल
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में झमाझम वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी लोगों को वर्षा से राहत नहीं प्राप्त होगी। इस बीच रविवार को कई जिलों में भारी वर्षा एवं कई जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में आज वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानियों में राज्य के 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के 4 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बैतूल, छिंदवाड़ा, बलाघाट एवं सिवनी जिले सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त श्योपुर,मुरैना,ग्वालियर, दतिया, भिंड, बुरहानपुर, राजगढ़, विदिशा, रतलाम एवं खरगोन जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को सागर, पन्ना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, खंडवा, धार, बड़वानी, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन, रायसेन, शाजापुर, झबुआ, भोपाल, आगर-मालवा और  हरदा जिले में हल्की एवं मध्यम वर्षा जारी रहेगी। 

वही छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है। इसके अतिरिक्त एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां शाम या रात को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में निरंतर वर्षा का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में तीन दिन से बारिश हो रही है। जबलपुर में भी वर्षा का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में बालाघाट, दमोह, गुना, उज्जैन, उमरिया, शहडोल, मंडला, जबलपुर, खजुराहो, पचमढ़ी, सीधी, सिवनी, ग्वालियर, भोपाल एवं सतना में वर्षा होती रही।  फिलहाल राज्य में वर्षा का दौर जारी रहेगा। 12 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे राज्य भर में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 

नहीं रही MP की पहली महिला मुख्य सचिव, 97 साल की उम्र ली आखिरी साँस

'टूटने वाले हैं JDU के सांसद-विधायक, इस मौके का कर रहे इंतजार..', नितीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा दावा

NDA में शामिल होंगे जयंत चौधरी ? RLD को भाजपा ने दिया सियासी न्योता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -