बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी को किया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी को किया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त
Share:

नई दिल्ली : भाजपा ने अपने एक और नेता को राष्ट्रिय प्रवक्ता पद की जवाबदारी सौंपी है दरअसल बिहार सारण से सांसद और मोदी सरकार में कौशल विकास मंत्री रह चुके राजीव प्रताप रूडी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रदेश महामंत्रियों को रूडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की जानकारी दी।  

केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है 

जानकारी के लिए बता दे बिहार से लोकसभा सदस्य रूडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को लोकसभा चुनाव में मात दी थी। वही मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया। राजीव प्रताप रूडी यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से अनुमोदित मियामी, फ्लोरिडा के सिमसेंटर से ए-320 विमान उड़ाने की विशेषज्ञता प्राप्त कर्मशियल लाइसेंसधारी पायलट हैं। 

बीजेपी में अब राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ कर दस हो गयी है। राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में मुख्य रूप से शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, मीनाक्षी लेखी, बी सोनकर शास्त्री, नलिन एस कोहली, संबित पात्रा, अनिल बलुनी, जीवीएल नरसिम्हा राव, गोपाल अग्रवाल शामिल हैं। 

तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस को तगड़ा झटका, पार्टी में छाई नाराजगी

दिल्ली में मनाया जाएगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’

भाजपा की रथ यात्रा रुकवाने में कामयाब रही ममता, चीफ जस्टिस ने पलटा कलकत्ता हाई कोर्ट का फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -