मप्र के विधायकों ने किया मतदान,राष्ट्रपति के लिए किया वोट
मप्र के विधायकों ने किया मतदान,राष्ट्रपति के लिए किया वोट
Share:

ब्यूरो/ भारत के राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई जिसके चलते मध्यप्रदेश के विधायकों ने भी अपने मत का प्रयोग कर आगामी राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगा दी, आपको बता दे की राष्ट्रपति चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की विधानसभा में सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस मतदान प्रक्रिया में मध्य प्रदेश के कुल 230 विधायकों ने वोटिंग की और आगामी राष्ट्रपति का चुनाव किया। आपको बता दे की राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वही यूपीए और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनया है । 

इस पूरी मतदान प्रक्रिया में पहले एक घंटे में 60 विधायकों ने मतदान किया, वही दूसरे घंटे तक आते आते 196 विधायक अपना मतदान कर  सके  इसके साथ ही तीसरे घंटे तक 225 विधायकों ने अपना मतदान कर राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगाई। आपको  जानकरी के लिए बता दे की विधानसभा में  भाजपा के 127 विधायकों ने मतदान किया है, कांग्रेस के 96 विधायकों ने मतदान किया है, निर्दलीय 4विधायकों ने मतदान किया है, बसपा 1 और 1 सपा के  विधायक ने मतदान किया है।

आपको बता दे की  राष्ट्रपति चुनाव के चलते सभी विधायको ने अपने मतदान का इस्तेमाल राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लगा दी, अब परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा की देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के सिहासन पर कौन विराजित होगा और देश का मान सम्मान बढ़ाएगा, एनडीए की और से द्रोपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद ही ऐसी अटकले लगाई जा रही थी की द्रोपदी मुर्मू के नाम पर ही सहमति बनेगी और वही भारत की अगली राष्ट्रपति निर्वाचित होगी, अगर ऐसा होता है  तो द्रौपदी मुर्मू  देश  की दूसरी महिला राष्ट्रपति होगी और पहली अनुसूजित जनजाति वर्ग से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होगी द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग! NCP के MLA और कांग्रेस विधायक ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट

महाराष्ट्र में फैसला आने तक लागू हो राष्ट्रपति शासन: संजय राउत

पंजाब के 99% वोट यशवंत सिन्हा को मिलेंगे : प्रताप बाजवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -