राजधानी के लाल परेड मैदान में मना 67वां स्थापना दिवस, मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने दी प्रस्तुति
राजधानी के लाल परेड मैदान में मना  67वां स्थापना दिवस, मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन ने दी प्रस्तुति
Share:

भोपाल/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के 67वां स्थापना दिवस समारोह पर राजधानी के लाल परेड मैदान पर हजारों की संख्या में लोग और सामने मंच पर हाथ में माइक थामे मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान। साथ में गुलाबी ठंडक के बीच मशहूर संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय की शानदार संगीत प्रस्तुतियों पर झूमते लोग। 

यह नजारा गुरुवार रात लाल परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को भगवान शिव की भक्ति करने से नहीं रोक सके। सीएम खुद मंच पर पहुंचे और सबसे पहले महामृत्युंजय मंत्र का गान किया। इसके बाद गायक व संगीतकार शंकर महादेवन के साथ शिव स्तुति को भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सीएम चौहान का अभिवादन किया। शंकर महादेवन ने मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन करते हुए कहा कि यह पहली बार है, जब किसी मुख्यमंत्री ने हम लोगों के साथ साधारण तरीके से मंच साझा किया है। इस दौरान प्रदेश की पर्यटन व संस्‍कृति मंत्री ऊषा ठाकुर भी मंच पर सीएम शिवराज व गायक शंकर के साथ सुर में सुर मिलाती नजर आईं।

पूनम पांडे संग कुछ इस हालत में नजर आए करणवीर बोहरा, देखकर लोग हुए शॉक्ड

शॉर्ट ड्रेस ऊपर से क्यूटनेस ओवरलोड...निधि अग्रवाल ने फैंस को किया घायल

4 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -