रिलीज हुआ अजमेर 92 का झकझोर देने वाला टीजर, 300 हिंदू लड़कियों को बनाया गया था निशाना
रिलीज हुआ अजमेर 92 का झकझोर देने वाला टीजर, 300 हिंदू लड़कियों को बनाया गया था निशाना
Share:

देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर आधारित फिल्म ‘अजमेर 92’ (Ajmer 92) का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें राजस्थान के अजमेर शहर के लोकप्रिय गर्ल्स स्कूल की लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनका दुष्कर्म करने एवं उनके तत्कालीन सत्ताधारी दल की लीपा-पोती की कहानी है। इस कांड में तकरीबन 300 हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया गया था, जिनमें से कई लड़कियों ने खुदखुशी कर ली थी। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पोस्टर एवं टीजर रिलीज होने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक फिल्म का बड़ी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक लड़की द्वारा फोन उठाने से होती, जिसे एक अनजान व्यक्ति किया है। वह व्यक्ति लड़की को बताता है कि उसकी तस्वीर अखबार में छपी है। फिर अगली सीन में एक दूसरी लड़की माँ को रोते हुए बताती है कि उसका बलात्कार हो गया है। इसमें रेप पीड़िताओं और छात्राओं के डर को बहुत बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। इस सेक्स स्कैंडल में अजमेर स्थित मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के कई खादिम भी इसमें सम्मिलित थे। वे उस वक़्त कॉन्ग्रेस के नेता थे। वर्ष 1987 से 1992 के बीच जिन लड़कियों को ब्लैकमेल करके बलात्कार किया गया था, उनमें कई अफसरों एवं पावरफुल लोगों की लड़कियाँ भी थीं।

वही इस फिल्म में सुमित सिंह, मनोज जोशी, करण वर्मा, राजेश शर्मा, जरीना वहाब और शालिनी कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म का लेखन पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं सूरजपाल पाठक ने किया है। फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं। वहीं, उमेश कुमार तिवारी और करण वर्मा ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं। कई इस्लामिक संगठनों ने इस पर बैन लगाने की माँग की है। हालाँकि, हालिया फैसले में राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिनेमाघरों या ओटीटी की रिलीज पर रोक लगाने से मना कर दिया है। इसके पहले, यह फिल्म 14 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी, मगर अब 21 जुलाई को रिलीज होगी।

'अगर लड़की फिल्म इंडस्ट्री से होगी भी तो छुड़वा दूंगा', शादी को लेकर बोले सलमान खान

'सलमान और करिश्मा ने मेरे खिलाफ गैंग बना लिया था', जब रवीना टंडन के बयान ने मचा दिया था बवाल

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंडिंग में हैं ये बेहतरीन फिल्में, अपने देखी या नहीं?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -