MP: घोड़ी से तीन बार गिरा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से मना
MP: घोड़ी से तीन बार गिरा दूल्हा, दुल्हन ने कर दिया शादी से मना
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के कुठौंद थाना इलाके से हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ एक दुल्हन ने दरवाजे पर आई बारात को वापस लौटा दिया। जी दरअसल दूल्हा शराब के नशे में धुत था और इसी के चलते वह घोड़ी से तीन बार नीचे गिर गया। इस दौरान स्टेज पर बैठी दुल्हन यह पूरा नाजारा देख रही थी और उसे गुस्सा भी आ रहा था। इसी बीच जैसे ही दूल्हा शादी समारोह में पहुंचा, तो दुल्हन ने शादी करने से साफ़ मना कर दिया। इस पूरे मामले को 30 जून का बताया जा रहा है। पूरे मामले के बारे में बात करें तो बीते बुधवार रात कुठौंद के एक गांव में बारात पहुंची थी।

यहाँ बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया, इसी बीच जैसे ही दूल्हा शादी के पंडाल में पहुंचा, तो वह घोड़ी से नीचे उतरने के दौरान तीन बार गिर गया। इस बीच लड़की वालों ने उसे उठाया। उठाने के दौरान उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस दौरान लड़की ने सब कुछ देख लिया और फिर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है उसे समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह मामने को तैयार नहीं हुई। दुल्हन का साफ कहना था कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी।

बहुत समय तक इसी बात को लेकर पंचायत चलती रही और दोनों पक्षों के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इस मामले में कही से जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने शादी में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अंत में दोनों के बीच समझौता करा दिया गया और लड़के ने दहेज में मिली मोटरसाइकल समेत दूसरा सभी सामान लड़की के परिवार को वापस कर दिया।

ग्वालियर में खुला राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड का कार्यालय

माता-पिता ने खेती से दूर रखने के लिए बेटों को बोर्डिंग स्कूल में किया था भर्ती, आज कृषि से ही बेटे बने करोड़पति

Morena : केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया डॉक्टर्स का सम्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -