भोपाल: आज आठ मार्च है और आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश में कई खास आयोजन हो रहे हैं। आज भोपाल में 'हुनर हाट' का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय हुनर हाट का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया। इस दौरान के फोटोज अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हुनर हाट के स्टॉल्स का अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने अलग-अलग जिलों से आए उत्पाद और महिलाओं द्वारा तैयार वस्तुओं की जानकारी ली। वहीं उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी।
#Bhopal में #InternationalWomensDay पर राज्य स्तरीय हुनर-हाट का शुभारंभ। #WomensDay #महिलादिवस https://t.co/L6KJkI7OBe
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) March 8, 2021
मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सीएम ने हुनर-हाट का उद्घाटन किया और फिर महिलाओं द्वारा बनाए हुये पारंपरिक व्यंजनों एवं कोदो-कुटकी से बने हुए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक उत्पादों का स्वाद लिया। इसी के साथ उन्होंने हुनर-हाट में अन्नदायी पोर्टल और वन स्टॉप सेंटर पर पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान एवं पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी शामिल रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "हुनर हाट में बहनों के कौशल का प्रकटीकरण हुआ है। कई तरह का सामान उन्होंने बनाया है, सभी सामान सब गुणवत्तापूर्ण हैं, मैं प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि आपकी जरूरत का जो सामान यहां मिल रहा हो, यहीं से खरीदिये। यह हमारी बहनों को ताकत देगा"।
आप सभी को भोपाल के हुनर हाट मे आने का सादर निमंत्रण है।#InternationalWomensDay pic.twitter.com/FtKerSAhUj
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 8, 2021
आपको बता दें हुनर-हाट में स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन जैसे बिस्किट, नमकीन, गोंड पेंटिग, पावरलूम की चादरें, सुपारी के खिलौनें, शहद, काष्ठ शिल्प, बांस के खिलौनें, घरेलू उपयोग की वस्तुएं रहेंगी।
किसान आंदोलन: मध्यप्रदेश के किसानों की चेतावनी- खबरदार, अगर टिकैत को गिरफ्तार किया तो।।।
बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जायद सीजन की बुवाई ने पकड़ा जोर