फिर चेक होगी MP बोर्ड 5वीं-8वीं की कॉपियां, जानिए क्यों?
फिर चेक होगी MP बोर्ड 5वीं-8वीं की कॉपियां, जानिए क्यों?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परिणाम घोषित हो किया जा चुका है मगर इसमें अब कई गड़बड़ियां देखने को मिल रही हैं। राज्य भर के तकरीबन 265 विद्यालयों का परिणाम शून्य दर्ज किया गया है। तत्पश्चात, प्रदेश भर से विद्यार्थियों के माता-पिता और विद्यालयों की तरफ से मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग को बहुत से शिकायतें दर्ज कराई गयी हैं। इन शिकायतों के प्राप्त होने के पश्चात् राज्य के शिक्षा विभाग ने भी मध्य प्रदेश बोर्ड क्लास 5वी और 8वी के परिणाम में अनियमितता की बात स्वीकार कर ली है। 

वही अब मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से एक या दो विषयों में फेल विद्यार्थियों की कोपियों की रीचेकिंग कराई जाएगी। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग की तरफ से परिणामों में गड़बड़ियों के चलते पुनर्मूल्यांकन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से एक या दो विषयों में फेल विद्यार्थियों की सूची डीपीसी, बीआरसी और केंद्र प्रभारी को भेज दी गयी है। अब इन बच्चों की कॉपियों की रीचेकिंग कराई जाएगी तथा पुनः परिणाम घोषित किया जायेगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम घोषित होने के बाद से बहुत से विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के तकरीबन 265 विद्यालयों का परिणाम शून्य आया है। इसलिए अब इनका पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। कॉपियों की रीचेकिंग केवल एक या दो विषयों में फेल छात्रों की ही की जाएगी। रीचेकिंग के पश्चात् विद्यार्थियों का परिणाम दोबारा घोषित किया जा सकता है।

MP की इन 4 बेटियों ने UPSC में लहराया अपना परचम, CM शिवराज ने दी बधाई

कार नहीं आती चलाना फिर भी चुरा ली वैन, फिर 10 किलोमीटर धक्का लगाकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

निर्माणाधीन मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, 2 की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -