जारी हुए MP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट, इन छात्रों ने किया टॉप
जारी हुए MP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट, इन छात्रों ने किया टॉप
Share:

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट एवं मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट एमपीबीएसई एमपी बोर्ड वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। मध्य प्रदेश10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थीं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​साढ़े 17 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं सम्मिलित हुए थे। 

राज्य भर में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीते वर्ष यानी 2023 में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 25 मई को घोषित किए गए थे। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते परिणाम एक माह पहले ही घोषित किया जा रहा है। बीते वर्ष 10वीं परीक्षा में कुल 815364 छात्र उपस्थित हुए थे जिनमें से 515955 छात्र पास हुए थे। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं परिणाम में पास प्रतिशत 63.2 फीसदी रहा था तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 727044 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 401366 छात्र सफल हुए तथा पास प्रतिशत 55.28 प्रतिशत रहा था।

MP बोर्ड 12वीं एग्रीकल्चर ग्रुप टॉपरों की लिस्ट 
रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 
रैंक 1 - विनय पांडे, शासकीय उ.मा.वि. पहाड़ी खेड़ा, पन्ना - 480 मार्क्स
रैंक 2 - प्रतीक्षा अहिरवार, शासकीय उ. मा. वि. तरीचरकलां, निवाड़ी - 475 मार्क्स
रैंक 3 - मयंक पटले, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी , बैहट , बालाघाट - 474 मार्क्स
रैंक 4- रानी यादव, शा. उ. मा. वि. क्र-1, शिवपुरी - 471 मार्क्स

MP बोर्ड 12वीं फाइन आर्ट्स एवं होम साइंस स्ट्रीम के टॉपरों की सूची 
रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 
रैंक 1 - नंदनी मलगम, शासकीय कन्या हायर सकेंडरी स्कूल, समनापुर, डिंडौरी - 464 मार्क्स
रैंक 2 - श्री कृष्णा मिश्रा, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन - 462 मार्क्स
रैंक 3 - ऐश्वर्या चौबे, शासकीय उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय, माधव नगर, उज्जैन - 460 मार्क्स

MP बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपरों की सूची 
रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 
रैंक 1. सना अंजुम खान, मिशन उमावि. छपारा, सिवनी - 500 में से 487 मार्क्स
रैंक 2. प्रेक्षा राजपूत, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला - 486 मार्क्स
रैंक 3 . मेहर कुरैशी, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, नैनपुर, मंडला - 485 मार्क्स

MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यहां देखें  कॉमर्स के टॉपरों की सूची- 
रैंक, विद्यार्थी का नाम, स्कूल का नाम, मार्क्स 
रैंक 1 - मुस्कान दांगी, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय, सिरोंज, विदिशा - 500 में से 493 मार्क्स
रैंक 2- गरिमा जैन, महाराजा बहु. उ. मा. उत्कृष्ट विद्यालय नंबर 1, छतरपुर, 500 में से 482 मार्क्स
रैंक 2 - गौरी जैसवाल, टैगोर व्ही. एन. हायर सकेंडरी स्कूल, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर, 500 में से 482 मार्क्स
रैंक 2 - दिया कोटवानी, ज्ञान ज्योति ई. एम हायर सकेंडरी स्कूल, नैनपुर , मंडला - 500 में से 482 मार्क्स

'जितना काम मैंने मथुरा के लिए किया, उतना कहीं नहीं हुआ': हेमा मालिनी

बिहार के छात्रों ने खोली सरकारी शिक्षा व्यवस्था की पोल, बोले- 'स्कूल में रील्स बनाती हैं मैडम और टोकने पर...'

11वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिजनों ने स्‍कूल पर लगाए आरोप

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -