शिव की भक्ति में लीन नज़र आई मौनी रॉय, वायरल हुई तस्वीर
शिव की भक्ति में लीन नज़र आई मौनी रॉय, वायरल हुई तस्वीर
Share:

आज देश भर में देवों के देव महादेव के महापर्व महाशिवरात्रि की धूम देखने के लिए मिल रही है। भोलेबावा के भक्त शिव भक्ती में डूबे दिखाई दे रहे है। मंद‍िर मंत्रोच्चारण, आरती और मंद‍िर की घंटी के स्वरों से गूंज उठे है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेट भी इस अवसर पर शिव के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं और अपने फैंस को इस महापर्व की बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने अपनी शिव की अराधना करते हुए की फोटोज साझा कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

मौनी रॉय ने अपने भोले बाबा के दरबार से कई सारी फोटोज साझा कर दी है, जिनमें किसी में वो शिव जी की भक्ति में डूबी हुई तो कभी आराधना करती हुई दिखाई दे रही है। इन फोटोज में अभिनेत्री का अलग-अलग लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''करपूर गौरम करूणावतारम
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम |
सदा वसंतम हृदयारविंदे
भवम भवानी सहितं नमामि ||
आप सभी को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ 
#myoneandonly.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

हम बता दें कि अभिनेत्री की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दे रहे है।  ख़बरों की माने तो मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के उपरांत अपने लुक्स को लेकर बहुत चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री ने 27 जनवरी को सूरज संग गोवा में शादी रचाई थी। अब कपल की वेडिंग को पूरा एक महीना हो गया है।

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए कच्चा बादाम सिंगर, सीने में लगी भयंकर चोट

VIDEO: पैपराजी पर भड़के सलमान खान, चिल्लाते हुए बोले- 'हो गया ना...'

महाशिवरात्री पर अनाउंस हुई फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -