भांजे संग फरार हुई 3 बच्चों की माँ, परेशान मामा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
भांजे संग फरार हुई 3 बच्चों की माँ, परेशान मामा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

बहराइच: यूपी के बहराइच से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक महिला ने पति को धोखा देते हुए उसके भांजे से अफेयर चला लिया। यही नहीं, वो अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर भांजे के साथ मुंबई भाग गई। पति को यह बात पता चली तो उसने तंग आकर अपने बच्चों को जहरीला बिस्कुट खिला दिया। फिर स्वयं भी जहर खा लिया। पति की तो मौत हो गई। जबकि, बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना रानीपुर इलाके के अंतर्गत निजामपुर गांव की है। पेशे से मजदूर धर्म चंद यहां अपनी पत्नी एवं 3 बच्चों के साथ रहता था। वह अक्सर मजदूरी के काम से घर से बाहर रहता था। इस बीच धर्म चंद की पत्नी का अपने भांजे संग अफेयर चल पड़ा। फिर 15 दिन पहले अपने 3 मासूम बच्चों को छोड़कर वह भांजे के साथ मुंबई भाग गई। जैसे ही इस बात की खबर धर्म चंद को लगी तो उसे सदमा लग गया। वह परेशान हो उठा। कुछ दिन तक को वह अकेला ही गुमसुम रहा। किन्तु पिछली रात यानी रविवार की रात को धर्म चंद ने अपने तीनों बच्चों को पास बुलाया। उन्हें खाने के लिए बिस्कुट दिया। मासूम बच्चों ने बिना सोचे समझे बिस्कुट खा लिया। मगर बिस्कुट खाते ही उनकी तबीयत खराब होने लगी। दरअसल, बिस्कुट में धर्म चंद ने जहर मिलाया था।

उसके स्वयं भी जहर खा लिया था। वह अपने बच्चों को मारकर स्वयं की जिंदगी समाप्त कर लेना चाहता था। जब चारों की तबीयत बिगड़ने लगी तो वे शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। चारों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां उपचार के चलते धर्म चंद की मौत हो गई। जबकि, तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऋतिक (12वर्ष) छाया (7वर्ष) एवं मुस्कान (4वर्ष) तीनों बच्चों को तो पता भी नहीं था कि उनके बिस्कुट में जहर मिला हुआ है। पापा के देने पर उन्होंने हंसी-खुश बिस्किट खा लिया। अब वे तीनों जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वही दूसरी तरफ, घटना की खबर के पश्चात् बहराइच के एसपी प्रशांत वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर वा एसपी सिटी के साथ चिकित्सालय पहुंचे तथा बच्चों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने बताया की पारिवारिक तनाव में इन बच्चों के पिता धर्मचंद ने अपने बच्चों को जहर खिलाकर स्वयं भी जहर खा लिया, जिसमें धर्म चंद की मौत हो गई है। इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बदायूं: स्कूल वैन और स्कूल बस में भिड़ंत, 5 बच्चों और ड्राइवर की दुखद मौत

8 लाख लोगों के 'रोज़गार' पर मंडराया संकट, सरकार और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बढ़ाई मुसीबत !

वोट मांगने पहुंचे BJP नेता पर फूटा लोगों का गुस्सा, लगाएं मुर्दाबाद के नारे

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -