3 बच्चों के साथ पानी टंकी में कूदी माँ, चौंकाने वाला है मामला
3 बच्चों के साथ पानी टंकी में कूदी माँ, चौंकाने वाला है मामला
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के खेरला गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ मंगलवार को एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ पानी की टंकी में छलांग लगा दी। पुलिस ने कहा कि घटना में तीनों बच्चों की जान चली गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के अंदर बनी टंकी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला मगर सभी की मौत हो चुकी थी। शकुनत (33) को चिकित्यालय ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस ने बताया कि महिला खुदखुशी करने के लिए टंकी में कूदी थी। पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) एवं 4 महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के समय महिला का 12 वर्षीय बेटा विद्यालय में था। नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि महिला के पति मोहम्मद आरिफ की शिकायत पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के पश्चात् सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।

हरियाणा में जहरीला पेय पीने से 4 व्यक्तियों की जान चली गई। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन सोनीपत जिले के एक गांव के रहने वाले थे, जबकि एक अन्य उनका रिश्तेदार था। दो पानीपत में एक चीनी मिल में काम करते थे। पुलिस ने कहा कि हम यह नहीं कह सकते कि क्या उनकी मौत जहरीली शराब के सेवन से हुई है। पोस्टमॉर्टम से मौत की सही कारण का पता चलेगा। हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उन्होंने कुछ नकली पेय का सेवन किया था।

इंदौर को मिले 2 फ्लाय ओव्हर ब्रिज, मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें

'जिंदगी से खुश नहीं हूं, घर बर्बाद', लिखकर डॉक्टर ने लगाया मौत को गले

'शादी करो नहीं तो दफना दूंगा...', हिन्दू लड़की को सलमान ने दी धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -