'शादी करो नहीं तो दफना दूंगा...', हिन्दू लड़की को सलमान ने दी धमकी
'शादी करो नहीं तो दफना दूंगा...', हिन्दू लड़की को सलमान ने दी धमकी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना इलाके से लव जिहाद की एक घटना सामने आई है। यहां सलमान नामक शख्स एक नाबालिग हिंदू लड़की को लखनऊ से भगाकर हरियाणा ले गया। लड़की के घरवालों ने मामला थाने में दर्ज करवाया, तत्पश्चात, पुलिस की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़के को तलाश निकाला तथा उसे हरियाणा के एक चॉल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद करके परिवारवालों के हवाले कर दिया।

खबर के अनुसार, पारा क्षेत्र के बजरंग विहार में रहने वाली नाबालिग लड़की की मित्रता पास में ही रहने वाली रोशनी नामक लड़की से हो गई। रोशनी ने फिर उसकी दोस्ती सलमान से करवा दी। इस बीच वह लड़का नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर अपने साथ हरियाणा ले गया। नाबालिग लड़की के घरवालों ने बताया कि सलमान ने लड़की से गलत नाम बताकर दोस्ती की थी। फिर उसे डरा-धमका कर हरियाणा ले गया। पुलिस ने सर्विलांस टीम की सहायता से अपराधी को हरियाणा के चॉल से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी तरफ पुलिस को नाबालिग ने बताया कि सलमान ने पहले उससे मित्रता की। बाद में बहला फुसला कर अपने साथ चलने को बोला। नाबालिग ने बताया कि पहले तो वह चलने को राजी हो गई। लेकिन बाद में उसने जाने से मना कर दिया, तत्पश्चात, लड़के ने उसे कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो वह उसे मार डालेगा। लड़की ने बताया कि अपराधी उसे डरा-धमका रहा था। डर की वजह से वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। फिर हरियाणा ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। नाबालिग ने आगे कहा कि उसने सलमान से शादी करने से मना कर दिया था। फिर भी वह उसे धमकाता रहा। उसने कहा कि यदि शादी नहीं की तो यहीं जिंदा दफना देगा। ADCP पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि फिलहाल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही नाबालिग लड़की को भी घरवालों के हवाले कर दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया राज्यपाल कोश्यारी का पुतला, जानिए क्या है मामला?

30 कुत्तों को खिलाया जहर, 24 की हुई मौत

पिता-पुत्र पर चढ़ा तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -