मध्य प्रदेश में जल्द ही दस्तक देने जा रहा है मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश में जल्द ही दस्तक देने जा रहा है मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Share:

भोपाल: दो जून को नौतपे की समाप्ति हो गई है और इसी के साथ प्री मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिलने लगा है। MP मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 3 जून 2022 को कहीं भी बारिश का अनुमान नही जताया है, लेकिन 11 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। एमपी मौसम विभाग का कहना है कि, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान-पाकिस्तान के ऊपर ट्रफ के रूप और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिवेट है। यह पूर्व-पश्चिम ट्रफ दक्षिणी बिहार और झारखंड से लेकर पूर्वी बांग्लादेश तक विस्तृत है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी बांग्लादेश की ओर सक्रिय है। इस चक्रवातीय घेरे के कारण से पाकिस्तान व राजस्थान की गर्म हवा तेज गति से आ सकती है। यह सीधे ग्वालियर चंबल संभाग में सक्रिय हो रही हैं।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में खजुराहो और दतिया 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा चुका है। वही खजुराहों, नौगांव, दतिया और ग्वालियर जिलों में लू का प्रभाव देखने के लिए मिला है। आज शुक्रवार तीन जून 2022 को 11 जिलों सागर संभाग के जिलो सतना, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, दतिया और मुरैना में लू का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

एमपी मौसम विभाग का कहना है कि, खंडवा में 9 जून तक उत्तरी व पश्चिमी हवा का असर दिखेगा। 6-7 जून को महाराष्ट्र के आसपास एक सिस्टम सक्रिय होने का अनुमान है । 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेजी से हवा तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का भी अनुमान लगाया जा चुका है। खंडवा व आसपास दस जून के आसपास प्री-मानसूनी की हलचल प्रारंभ होने वाला है और 15 जून तक प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। वही इंदौर में 10 जून के उपरांत मानसून के पहुंचने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल 15 जून के आसपास मानसून की दस्तक दे सकता है। मानसून की पहली बारिश जबलपुर, सागर और आलीराजपुर से शुरू होने वाली है। ग्वालियर संभाग में 1 जून से 30 सितंबर के मध्य मानसून का सीजन रहने के साथ सामान्य बारिश होने के आसार हैं। 24 से 26 जून के बीच मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में पहुंचने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के चंबल, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में 103%, भोपाल, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर संभाग में जुलाई-अगस्त में 120% वर्षा होने की संभावना है।

सेनेगल में उपराष्ट्रपति नायडू ने भारतीय प्रवासियों की अपार सद्भावना की सराहना की

संयुक्त राष्ट्र में फिर 'कश्मीर' पर रोया पाकिस्तान, भारत ने खोली 'आतंकी मुल्क' की पोल

भारत और कनाडा ने जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर किये बड़े एलान!!!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -