हम धर्म को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते
हम धर्म को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते
Share:

यवतमाल : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत ने कहा कि हमें धर्म को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यह देश का आधार है। दरअसल भागवत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी को भी धर्म को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं यह देश का आधार भी है।

उनका कहना था कि भारत में अनेकेता है लेकिन फिर भी देश एक है यह उसकी विशेषता ही है। यहां की संस्कृति अलग-अलग है, दर्शन अलग-अलग है लेकिन लोग एकत्र रहते हैं। उनका कहना था कि खेती के मामले में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रासंगिक थे।

दरअसल उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को न अपनाते हुए जैविक खाद की बात कही थी आज यह बात सभी के सामने है कि जैविक खाद से उत्पादकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उनका कहना था कि पंडित उपाध्याय त्यागी थे। उन्होंने देश के जनजन की बात कही थी और निचले तबके के लिए भी बात कही थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -