'मोहन भागवत तो मस्जिद जाने लगे हैं, मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे..', दिग्विजय सिंह का दावा
'मोहन भागवत तो मस्जिद जाने लगे हैं, मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे..', दिग्विजय सिंह का दावा
Share:

इंदौर: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा पर जमकर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव RSS प्रमुख मोहन भागवत पर पड़ता नज़र आ रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी भी 'टोपी' पहननी शुरू कर देंगे।

बता दें कि, दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं। दिग्विजय ने इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि, 'भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए विशेषकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के अंदर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। कुछ ही दिनों में मोदी भी 'टोपी' पहनने लगेंगे।' 

दिग्विजय सिंह ने दावा कहा कि पीएम मोदी, सऊदी अरब और अन्य देशों में तो 'टोपी' पहनते हैं, मगर वह भारत लौटने के बाद सिर पर 'टोपी' नहीं लगाते। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि, 7 सितंबर से कन्याकुमारी से आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के अंदर बहुत असर हुआ है। इसीलिए RSS के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब तथा अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने अंतिम मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है। 

राजस्थान में छिन जाएगी सीएम गहलोत की कुर्सी ? राहुल-पायलट की मुलाकात को लेकर अटकलें तेज

राष्ट्रपति ने लागू किया 'पेसा कानून', मध्यप्रदेश बना देश का 7वां राज्य

श्रद्धा की हत्या पर आया नरोत्तम मिश्रा का बयान, राहुल-केजरीवाल पर फूटा गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -