चर्च के क्रॉस पर चढ़कर अल्लाह-हु-अकबर चिलाने लगा मोहम्मद बिलाल, ईसाई लड़कियों को किए अश्लील इशारे, Video
चर्च के क्रॉस पर चढ़कर अल्लाह-हु-अकबर चिलाने लगा मोहम्मद बिलाल, ईसाई लड़कियों को किए अश्लील इशारे, Video
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर शहर की निश्तार तहसील का ग्रीन टाउन इलाका, जहाँ पर ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं। यहीं पर मोहम्मद बिलाल सलीम नाम का एक मुस्लिम युवक एक चर्च की छत पर मौजूद ‘क्रॉस’ पर चढ़ गया। क्रॉस पर चढ़ने के बाद उसने स्थानीय जनता को धमकी देने वाले इस्लामी नारे का उपयोग किया। उसके साथ दो अन्य भी थे, जिन्होंने ईसाई लोगों का अपमान करते हुए ईसाई लड़कियों को अश्लील इशारे भी किए।

 

इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद बिलाल सलीम एक फैक्ट्री के भीतर से छत पर गया और वहाँ से बगल में स्थित चर्च की छत पर चला गया और वहाँ पर लोहे के एंगल पर स्थित क्रॉस पर चढ़ गया। इसके बाद वहाँ से वो ‘अल्लाहु अकबर’ और अन्य मजहबी नारे लगाने लगा। ट्विटर यूजर आरजू काजमी, जो एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं, ने वीडियो ट्वीट को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'एक मुस्लिम कट्टरपंथी चर्च की छत पर चढ़ गया और वहाँ से इस्लामी आयतें पढ़ने लगा। उसने क्रॉस को तोड़ते हुए स्थानीय समुदाय को आतंकित करने का प्रयास किया। और प्रधानमंत्री इमरान खान इस्लामोफोबिया की बात कर रहे हैं।' हालाँकि, अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि ये कब की घटना है, मगर कुछ रिपोर्टों में इसे हाल ही की घटना बताया जा रहा है।

बहरहाल उसके हंगामें को देखते हुए कई सारे ईसाइयों की भीड़ वहाँ जमा हो गई। उनमें से किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। बाद में चर्च के ही कुछ लोगों ने युवक को क्रॉस से नीचे उतारा और उसकी मदद की। रिपोर्टों से पता चलता है कि मुहम्मद बिलाल ग्रीन टाउन इलाके के पास ही स्थित एक खिड़की की ग्रिल बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता है। बिलाल के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 और 295-A के अंतर्गत ईशनिंदा के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि, गाली-गलौज और तोड़फोड़ में उसके साथियों के शामिल होने के बाद भी बिलाल के साथियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

बाइडेन-प्रशासन ने मूल अमेरिकी मतदान अधिकारों पर रिपोर्ट जारी की

शुरू हो जाएगा तीसरा विश्व युद्ध ? रूस के खिलाफ मैदान-ए-जंग में उतरने के लिए तैयार अमेरिका

'चूहा नहीं, Rat हैं इमरान खान...', बिलावल भुट्टो के बयान से फिर हंसी का पात्र बना पाकिस्तान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -