शाहबुद्दीन बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
शाहबुद्दीन बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को स्थान मिलने पर हंगामा मचा हुआ है। शहाबुद्दीन को लंबे समय के बाद कमेटी में शामिल किया गया। हालांकि इस पर भारतीय जनता पार्टी ने हंगामा मचाते हुए राजद पर सवाल उठाए। भाजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शहाबुद्दीन लालू प्रसाद यादव के प्रिय हैं। जिसके कारण उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जो व्यक्ति जेल में सजा काट रहा है। वह इस पार्टी का राष्ट्रीय पदाधिकारी है। भाजपा के हमले का पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी उत्तर दिया और कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पार्टी पदाधिकारियों में रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 उपाध्यक्ष और बनाए गए हैं।

दूसरी ओर 4 महासचिव, 9 सचिव, 56 सदस्यों को स्थान दिया गया है। पूर्वमुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव के अतिरिक्त मीसा  को भी पदाधिकारियों में जगह दी गई है।  लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि पंचायत से लेकर गांव तक संदेश प्रसारित किया जाना चाहिए कि भाजपा और संघ परिवार कालेधन को लेकर झूठे वादे करने में लगे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -