गुजरात में पकड़ाया आतंकी संगठन ISIS का मॉड्यूल, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार, हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
गुजरात में पकड़ाया आतंकी संगठन ISIS का मॉड्यूल, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार, हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
Share:

अहमदाबाद: गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (Gujarat ATS) की टीम ने राज्य के पोरबंदर में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। ATS ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पोरबंदर से एक महिला सहित 5 आतंकियों को अरेस्ट किया है। खुफिया जानकारी के आधार पर ये एक्शन लिया गया है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद ATS आधिकारिक ऐलान करेगी। माना जा रहा है कि आज शाम तक मीडिया में आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है। 

आतंकी गतिविधियों से संबंधित मामले में गिरफ्तार किए गए इन लोगों से रात भर पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि ये लोग ISIS ज्वाइन करने के लिए दूसरे देश भागने की फ़िराक में थे और बीते एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं से संदेश दिया जा रहा था। ATS के हत्थे चढ़ी महिला की शिनाख्त समीरा बानो के रूप में हुई है। सूरत की निवासी समीरा बानों ने तमिलनाडु में निकाह किया था। वह ISIS के मॉड्यूल पर काम करती थी। समीरा लव जिहाद के लिए 16-18 वर्ष के मुस्लिम लड़कों में मजहबी जहर भारती थी। समीरा लव जिहाद के रैकेट में भी लिप्त पाई गई है। 

ATS के DIG दीपेन भद्रन के नेतृत्व में ऑपरेशन शुक्रवार (9 जून) को आरम्भ किया गया था। आरोपियों पर पिछले कुछ वक़्त से ATS की नजर थी और उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रखी जा रही थी। ATS ने इसके पहले गत माह बड़ा एक्शन लेते हुए आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। 22 मई को ATS ने अहमदाबाद से एक बांग्लादेशी नागरिक को अरेस्ट किया था, जबकि 3 को हिरासत में लिया था। पकड़े गए चारों बांग्लादेशी नागरिक थे, जो अहमदाबाद में गैर कानूनी रूप से रह रहे थे और मुस्लिम युवाओं को अलकायदा ज्वाइन करने के लिए भड़का रहे थे।

हिंदुस्तान के सभी राज्यों में फैला आतंकवाद, एक ही लक्ष्य- इस्लामी राष्ट्र

बता दें कि, गत वर्ष 2022 में बिहार पुलिस और NIA ने कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) का भंडाफोड़ किया था, जो 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने पर काम कर रहा है और केरल से कश्मीर तक फैल चुका है। इस साजिश को सफल करने के लिए PFI ने पूरा प्लान भी बना लिया था कि, कैसे मुस्लिमों को हथियार की ट्रेनिंग देनी है, कैसे SC/ST और OBC को भड़काकर उन्हें बाकी हिन्दुओं के खिलाफ करना है, सिस्टम में अपने लोग बिठाने हैं और फिर आतंकी संगठित होते ही सत्ता पर कब्ज़ा कर भारत को इस्लामी झंडे के नीचे लाना है। इसी तरह का खुलासा मध्य प्रदेश और तेलंगाना से पकड़े गए आतंकी संगठन हिज़्ब उत तहरीर (HuT) के 16 संदिग्धों से हुई पूछताछ में भी हुआ है, जो मध्य प्रदेश के जंगलों में हथियारों की ट्रेनिंग ले रहे थे। ये सभी लोग आम इंसानों की तरह जनता के बीच रह रहे थे, कोई इंजिनियर था, कोई प्रोफेसर।  

सबसे बड़ी हैरानी की बात तो ये थी कि, HuT के 16 आतंकियों में से आधे पहले हिन्दू ही थे, जिन्हे ब्रैनवॉश करके और भगोड़े इस्लामी उपदेशक ज़ाकिर नाइक की तकरीरें सुनाकर पहले मुस्लिम बनाया गया, और फिर आतंकी, इन कट्टरपंथियों को अन्य लोगों को भी धर्मान्तरित करने का टास्क दिया गया था। इन घटनाक्रमों को देखकर आप समझ सकते हैं कि, आतंकवाद हमारे कितने करीब आ चुका है और भारत पर कितना बड़ा ख़तरा मंडरा रहा है। जिसके बाद गुजरात से अल क़ायदा का बड़ा टेरर मॉड्यूल पकड़ा गया था, जिसमे 4 बांग्लादेशी आतंकी गिरफ्तार किए गए थे और फिर मध्य प्रदेश जबलपुर में इस्लामिक स्टेट (ISIS) की साजिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। जबलपुर में मिले ISIS टेरर मॉड्यूल के पास से कुछ बेहद आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद हुए थे, जिनमे लिखा है कि, गैर-मुस्लिम लड़कियों का रेप करना जायज है और ये खुदा के करीब पहुँचने का जरिया है। बता दें कि, 2015 में आतंकियों के चंगुल से छूटी एक यजीदी लड़की ने भी अपने इंटरव्यू में यही बताया था कि, आतंकी उसका रेप करते वक्त कहते थे कि यह उन्हें खुदा के करीब ले जाता है और अल्लाह को न मानने वालों के साथ बलात्कार करना कोई गुनाह नहीं है।  इस को देखकर यह कहा जा सकता है कि, आतंकवाद भारत के हर राज्य में पैर पसार चुका है, लेकिन, एजेंसियों की सख्ती के कारण वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन जरा सी चूक या ढील, पूरे भारत में आतंकवाद का नग्न नृत्य करवा सकती है, जैसा हम कश्मीर (1990) में देख चुके हैं। 

'तो ख़ुशी-ख़ुशी अलग हो जाएंगे..', BJP-JJP गठबंधन को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया बड़ा बयान

'जिस दिन हम 75 करोड़ हो जाएंगे, उस दिन मुसलमान प्रधानमंत्री होगा और..', शोएब जमई का Video वायरल

असम चाय के 200 साल पूरे, इस अवसर पर सीएम सरमा ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -