मोदी स्वयंसेवक जरूर हैं, लेकिन RSS 'रिमोट कंट्रोल' इस्तेमाल नहीं चलाता - मोहन भागवत
मोदी स्वयंसेवक जरूर हैं, लेकिन RSS 'रिमोट कंट्रोल' इस्तेमाल नहीं चलाता - मोहन भागवत
Share:

जबलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद अहम बयान दिया है। भागवत ने शनिवार को कहा है कि पीएम मोदी संघ के स्वयंसेवक रहे हैं, मगर संघ किसी भी व्यक्ति या संगठन को नियंत्रित नहीं करता है, जो स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा हो। भागवत ने आगे कहा कि संघ प्रत्यक्ष नियंत्रण या रिमोट कंट्रोल का उपयोग नहीं करता है। मोहन भागवत ने जबलपुर में लोगों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई संघ के संबंध में बात करता है तो लोग विश्व हिंदू परिषद (VHP) के बारे में भी सोचते हैं और उस संगठन में भी स्वयंसेवक हैं व उनकी सोच भी समान है। भागवत ने कहा कि, 'संघ कहने के बाद लोग मोदी जी का नाम लेते हैं। मोदी जी हमारे स्वयंसेवक हैं। संघ कहने के बाद आपको VHP दिखती है। VHP में भी स्वयंसेवक हैं और उनके विचार व संस्कार स्वयंसेवक जैसे ही हैं, मगर ये सब स्वतंत्र और अलग स्वयंसेवकों के किए हुए कार्य हैं। ये संघ नहीं है।'

संघ प्रमुख ने कहा है कि RSS का एक अलग और स्वतंत्र काम है। स्वयंसेवक सब जगह हैं, इसलिए संबंध रहता है, जिससे अच्छे कामों में सहायता होती है। हालांकि, RSS का उन पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण नहीं होता है। मोहन भागवत ने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है बल्कि जीने का एक तरीका है। यह एक परंपरा है, जिसे विभिन्न पंथों, जातियों और क्षेत्रों की तरफ से पोषित किया गया है।

'बीमारी का मजाक बना रही भाजपा..', सत्येंद्र जैन के 'मसाज' पर बोले मनीष सिसोदिया

720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरा व्यक्ति, जानिए आगे क्या हुआ?

Video: 'अगर AAP को वोट नहीं दिया तो..', क्या वोटर्स को धमका रहे हैं केजरीवाल के MLA ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -