720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरा व्यक्ति, जानिए आगे क्या हुआ?
720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरा व्यक्ति, जानिए आगे क्या हुआ?
Share:

स्विट्जरलैंड से एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ, एक कंपनी में 720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरने के बाद भी एक 25 साल का एक कर्मचारी चमत्कारिक रूप से बच गया। आप सभी को बता दें कि जिस एल्युमिनियम के टब में कंपनी का कर्मचारी गिरा था वो दिखने में एक कुएं की तरह लगता है। फिलहाल लोग इस बात से हैरान की हैं कुएं जैसे एल्युमिनियम टब में गिरने के बाद भी कर्मचारी ने कैसे अपनी मौत को मात दी।

इस घटना के बारे में पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर जानकारी दी है और इस घटना को जानने वाला जार व्यक्ति हैरान है। यह घटना बीते बुधवार यानी की 9 नवंबर की है। जी हाँ और इस मामले में 25 साल का कर्मचारी (इलेक्ट्रीशियन) अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ भट्ठी पर कुछ काम करने के लिए गया था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण वो हाई तापमान वाली भट्ठी में गिर गया। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि व्यक्ति के शरीर पर व्यापक रूप से जलने और चोटें आईं हैं। उन्होंने फेसबुक पर उस टब की तस्वीर भी शेयर की है जहां यह हादसा हुआ था।

आपको बता दें कि यूके स्थित एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त युवक अपने सहयोगी के साथ भट्टी के ऊपर काम कर रहा था। जी हाँ और जिस कारखाने में दुर्घटना हुई, वह पूर्वोत्तर स्विट्जरलैंड के सेंट गैलेन में स्थित है। हालांकि उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस ने फेसबुक पर आगे कहा कि इलेक्ट्रीशियन अपने घुटनों तक एल्यूमीनियम में डूबा हुआ था लेकिन वह खुद को बाहर निकालने में सक्षम था। वहीं भट्ठी से बाहर निकलने के बाद युवक के इलाज के लिए कंपनी की इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया और उसके बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।

वहीं गंभीर रूप से जल जाने के बाद इलेक्ट्रीशियन के पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। इस समय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

काशी तमिल संगमम: पीएम मोदी बोले- आज़ादी के बाद राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना था, लेकिन..

सबरीमाला जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल

देर रात दोस्तों संग इस हालत में नजर आई उर्फी जावेद, देखकर मदहोश हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -