अब यूपी में शाहरुख खान के साथ हुई मॉब लिंचिंग...
अब यूपी में शाहरुख खान के साथ हुई मॉब लिंचिंग...
Share:

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से देश में  मॉब लिंचिंग यानी भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। अब इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भीड़ द्वारा एक 20 साल के एक लड़के को क्रूरता से पीटने की खबर सामने आई है। 

मॉब लिंचिंग की घटनाएं राष्ट्रीय हित के लिए ख़तरा : मनमोहन सिंह

शाहरुख खान नामक इस युवक को मवेशी चोरी के संदेह में पीटा गया है। इस मामले में पुलिस ने 30 अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया है। पलिस के मुताबिक यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोलापुर हिंदुलीया गांव में घटित हुई है। इस घटना में तक़रीबन 50 लोगों की एक भीड़ ने 20 साल के एक लड़के को क्रूरता से पिटा था। इस घटना के बाद युवक की हालत काफी गंभीर हो गई थी और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा उसकी मौत हो गई है। 

कानून मंत्री रविशंकर ने व्हाट्सएप्प CEO डेनियल से की मुलाकात, रखी 3 महत्वपूर्ण शर्तें

बरेली पुलिस के प्रवक्ता अभ्यन्दन सिंह ने मीडिआ को बताया कि मृतक शाहरुख और उसके तीन दोस्तों ने कल रात 3 बजे गांव से भैंस चोरी करने की कोशिश की थी। एक किसान ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दे दी। इसके तुरंत बाद भीड़ ने इन तीनो लड़कों को पकड़ कर उनपर निर्दयतापूर्वक हमला करना शुरू कर दिया था।  पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी। 

ख़बरें और भी 

राजधानी में कांग्रेस विरोधी पोस्टर, राजीव गाँधी को बताया मॉब लिंचिंग का जनक

व्हाट्सएप को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, कहा चार हफ्ते में जवाब दो वरना...

सरकार से नाराज़ व्हाट्सएप्प कंपनी, भारत से समेटेगी कारोबार !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -