MNS कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को दौड़ा - दौड़ाकर पीटा
MNS कार्यकर्ताओं ने उत्तर भारतीयों को दौड़ा - दौड़ाकर पीटा
Share:

मुंबई। मुंबई में एक बार फिर, उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर कुछ लोगों के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में एक वीडियो जारी हुआ है, वीडियो में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तर भारतीयों को सड़कों पर दौड़ा - दौड़ाकर पीटा जा रहा है। दरअसल मंगलवार को मनसे कार्यकर्ता हाथ में लाठी लेकर सड़कों पर निकल आए।

इन लोगों ने इस बात का विरोध किया कि, एमआईडीसी में परप्रांतियों को नौकरी दी जा रही है। मनसे ने मांग की कि, इस निकाय में मराठी लोगों को 80 प्रतिशत रोजगार दिया जाए। गौरतलब है कि, मनसे द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ आंदोलन पहले भी चलाए जाते रहे हैं। मुंबई में रिक्शा वितरण के कार्य में, मराठियों को महत्व न देने और उत्तर भारतीयों को बड़े पैमाने पर रिक्शों का वितरण करने को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विरोध किया था।

दूसरी ओर दो उत्तर भारतीय चिकित्सकों की हत्या को लेकर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता सलेक चंद जैन के वकील सुग्रीव दुबे ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई जनहित याचिका में मनसे का विरोध किया था। याचिका में कहा गया कि डाॅ. विजय और अजय दुबे की हत्या के बाद भी आवश्यक कदम नहीं उठाए। इसके पहले भी न्यायालय में मनसे के कदमों को लेकर अपील की जाती रही हैं और सरकार पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।

दूसरी ओर जानकारी सामने आई है कि, उत्तर भारतीयों के खिलाफ हुई हिंसा के एक मामले में वक्रोली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के जमानत के आदेश में कहा गया कि, राज ठाकरे कभी भी सामाजिक द्वेष फैलाने वाला न तो भाषण देंगे और न ही लेख लिखेंगे। एक बॉन्ड पेपर भर कर ये आश्वस्त करना होगा कि, वो कभी भी प्रांतवाद को लेकर जहर बुझी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे और न ही भीड़ या एक से अधिक संगठित दल को उकसाने की कोशिश करेंगे।

MNS ने बजाया विरोध का बिगुल,शुरू हुई विरोध रैली

राज ठाकरे ने भरी हुंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -