एकाएक एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल हुई भाजपा में शामिल
एकाएक एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल हुई भाजपा में शामिल
Share:

मेरठ। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाली एमएलसी लीडर डाॅ. सरोजिनी अग्रवाल को लेकर एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया। दरअसल उनके भाजपा में शामिल होने की जानकारी पहले किसी को भी नहीं मिली। पार्टी में शामिल होने से कुछ समय पहले तक भी वे भाजपा की आलोचना करती रहीं मगर इसके बाद रात्रि में लखनऊ पहुॅंचकर भाजपा की सदस्यता ले ली।

हालांकि शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने दोपहर में मेरठ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सरोजिनी अग्रवाल को मुलायम संह की भरोसेमंद नेत्री माना जाता हैं उन्हें एमएलसी की प्रत्याशी के तौर चुनाव में टिकट दिलवाने में पूर्व मंत्री आजम खान ने सहयोग किया था।

सरोजिनी अग्रवाल का प्रभाव इतना था कि मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और पूर्व मंत्री आजम खान जब भी मेरठ की ओर पहुॅंचे सरोजिनी अग्रवाल के यहाॅं जरूर गए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष माने जाने वाले अतुल प्रधान और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर से अलग उनका एक गुट था। हालांकि वे मुलायम और शिवाल सिंह यादव के प्रति गंभीर बनी हुई थीं मगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुट से उनकी दूरी रही।

इटावा कॉलेज को करोड़ों का फंड देने पर SC ने मुलायम सरकार को लगाई फटकार

अबू आजमी का सिर काटकर लाने वाले के लिए पांच लाख के इनाम का एलान

समाजवादी पार्टी छोड़ MLC सरोजनी अग्रवाल भाजपा में हुई शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -