शादी से लौट रहा विधायक का परिवार आया ट्रक की चपेट में
शादी से लौट रहा विधायक का परिवार आया ट्रक की चपेट में
Share:

ग्वालियर। शाहर में दक्षिण विधानसभा से विधायक प्रवीण पाठक का परिवार सड़क हादसे में घायल हो गया। उनके पत्नी-बच्चे और मां शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही पुरानी छावनी इलाके में निरावली के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में विधायक की पत्नी को ज्यादा चोट लगी है। पत्नी को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। इस घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विधायक प्रवीण पाठक की पत्नी संध्या पाठक, अपने दोनों बच्चे और मां  के साथ बीती रात कार से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए थे। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। यह लोग बीती रात पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही पुरानी छावनी इलाके में निरावली बायपास के पास से गुजरे, तेज रफ्तार ट्रक आया और ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। रात में ही विधायक भी यहां पहुंचे। इसके बाद इन लोगों को अस्पताल ले गए। 

विधायक प्रवीण पाठक के मुताबिक मेरी पत्नी, बच्चे और मां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। गाड़ी बिलकुल सामान्य गति में थी। फिर भी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ईश्वर की कृपा रही, सभी सकुशल हैं। हादसा बहुत खतरनाक था। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

बंदर से परेशान हुआ प्रशासन, रखा 21 हजार का इनाम

इन शहरों में आगामी दिनों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

इंदौर में हुई जोरदार बारिश, जलमग्न हुई सड़कें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -