इन शहरों में आगामी दिनों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
इन शहरों में आगामी दिनों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: देश के विभिन्न प्रदेशो में आहिस्ता-आहिस्ता मॉनसून आगे बढ़ रहा है। बिपरजॉय चक्रवात की वजह से कई हिस्सों में इसके पहुंचने में देरी हो रही है। मौसम विभाग के 22 जून की रिपोर्ट में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसकी वजह से इन प्रदेशों में अगले 2-3 दिनों में जोरदार वर्षा हो सकती है। 

अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश एवं इससे सटे उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में 22 जून को मूसलाधार वर्षा हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिनों तक देश के कई क्षेत्रों में ओले गिरने की भी संभावना है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं मेघालय में 22 जून को वर्षा होगी। इसके अतिरिक्त बिहार, झारखंड में भी जमकर बादल बरसने वाले हैं। इसकी वजह से लोगों को तरती गर्मी से राहत मिल सकती है। ओडिशा में भी 22 से 26 जून तक वर्षा हो सकती है। 

अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 जून तक जमकर वर्षा के आसार हैं। इस के चलते छत्तीसगढ़ में भी वर्षा की संभावना है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम एवं दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटों के चलते और 23 जून को छिटपुट जगहों  पर भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह खबर दी है। 22 जून से 25 जून तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसी अवधि के चलते उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश एवं रायलसीमा के कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

पिथौरागढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की हुई मौत

'2 साल हो गए, 7 दिन सुनते-सुनते', बैठक में अफसरों पर भड़के BJP विधायक

सैफ कप 2023: भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा, मेसी-रोनाल्डो के क्लब में शामिल हुए सुनील छेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -