मुंबई में मिथुन के पिता का निधन, लॉकडाउन के चलते बेंगलरू में फंसे अभिनेता
मुंबई में मिथुन के पिता का निधन, लॉकडाउन के चलते बेंगलरू में फंसे अभिनेता
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की आयु में देहांत  हो गया है। काफी समय से बंसत कुमार बीमारी से जूझ रहे थे। ख़बरों के अनुसार, उनकी मौत किडनी फेलियर के कारण हुई है।

वहीं, इस बात की चर्चा है कि मिथुन चक्रवर्ती इस समय बेंगलरू में फंसे हुए हैं। वह मुंबई पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मिथुन शूटिंग के लिए बेंगलुरू गए थे। हालांकि, लॉकडाउन के कारण वे वहां फंस गए हैं। वहीं, मिथुन के बड़े बटे मिमोह इस समय मुंबई में ही मौजूद हैं। गौरतलब है कि देश इस समय कोरोना वायरस के कहर का सामना कर रहा है। ऐसे में तीन मई तक पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और सभी प्रकार की यातायात सेवाएं भी बंद हैं। 

बंसत कुमार के निधन को लेकर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बंगाली फ़िल्मों की एक्टर रितुपर्णा सेन गुप्ता ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'मिथुन दा आपके पिता को मेरी श्रद्धांजलि। हिम्मत रखिए और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'

लॉकडाउन में सलमान के पिता पर लगा नियम तोड़ने का आरोप, अब सफाई में कही यह बात

पुलिस का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं लारा दत्ता

रोहित शेट्टी की मुरीद हुई मुंबई पुलिस, ट्वीट कर कहा धन्यवाद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -