कौन हैं हरनाज संधू? जो कर रही है इस साल के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व
कौन हैं हरनाज संधू? जो कर रही है इस साल के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व
Share:

इस वर्ष के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट की दौड़ में हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आने वाली हैं। फैशन और ब्यूटी वर्ल्ड में इस इवेंट की बेहद अहमियत है। भारत की ओर से कई लड़कियों ने इस इवेंट में भारत का मान बढ़ाया है। जिनमें से कई सिनेमा जगत की शानदार एक्ट्रेस भी हैं।

बता दे कि हरनाज का जन्म चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ था। वो बचपन से ही फिटनेस तथा फैशन को लेकर सीरियस थीं। उन्होंने कई ब्यूटी इवेंट्स में हिस्सा भी लिया था। हरनाज बहुत कम आयु में कामयाबी के शिखर पर पहुंच गईं हैं। वही हरनाज तब सुर्ख़ियों में आईं जब उन्होंने 2017 मेबमिस चंडीगढ़ का अवार्ड जीता था। तब वो सिर्फ 17 वर्ष की थीं। यहां से उनके इस सफर का आरम्भ हुआ।

वही इस बड़ी कामयाबी के पश्चात् हरनाज ने वर्ष 2018 में मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया 2018 का ताज जीता। तत्पश्चात, हरनाज मिस इंडिया 2019 इवेंट का भाग बनीं कर टॉप 12 तक जगह बनाने में सफल भी हुईं। मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट के 70वें एडिशन का आयोजन इजराइल में होने वाला है। जिसमें सभी इंडियंस की नजर इसमें सम्मिलित हुई भारतीय ब्यूटी क्वीन हरनाज पर है। जिन्होंने इसके पहले इसी वर्ष मिस यूनिवर्स इंडिया का अवार्ड अपने नाम किया था।

होने वाली पत्नी संग विद्युत जामवाल ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

कैटरीना को घर की बहू बनाकर ख़ुशी से झूमे विक्की के पिता, पूरे एयरपोर्ट में कर दिया ये काम

कभी अफेयर तो कभी अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं में रहती है बंगाली एक्ट्रेस नुसरत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -