मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिलाओ से बदमाशों ने किया लूट का प्रयास
मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिलाओ से बदमाशों ने किया लूट का प्रयास
Share:

इंदौर। शनिवार की सुबह बदमाशों ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया। मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही 2 महिलाओं से लूट का मामला सामने आया है। दोनों महिलाओ ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से संघर्ष किया, लेकिन बदमाश अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे जिससे एक महिला घायल भी हो गई है। बदमाशों ने महिलाओ से उनके मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की लेकिन बदमाश उसमे पूरी तरह सफल नहीं हुए। 

पूर्णिमा वैद्य और माधुरी गुप्ता नामक दोनों महिलाए रोज की तरह शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी और तकरीबन 7 बजे वे अपने घर लौट रही थी उसी वक्त उनके साथ यह घटना हुई। घटना के दौरान 2 युवक पीछे से दौड़कर महिलाओ के करीब आए और एक ने माधुरी गुप्ता के बाल खींच कर उसका मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की और दूसरे ने पूर्णिमा वैद्य को चाक़ू दिखाते हुए उसका मंगलसूत्र मांगा, लेकिन महिलाओ ने संघर्ष करते हुए शोर मचाया तब दोनों बदमाश सड़क पार कर अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठ कर वहां से भाग गए।   

इस घटना के बाद आस-पास के लोग और सभी व्यापारी पुलिस से नाराज है क्योंकि, कुछ दिन पहले ही 2 मेडिकल स्टोर के ताले भी इसी इलाके में टूटे थे और उस पर पुलिस ने अभी तक कोई ख़ास कार्यवाही नहीं की है। वहीं, लोगो का यह भी कहना है कि, पुलिस रात में गाड़ी से 1-2 चक्कर मार लेती है फिर वापिस गस्त देने नहीं आती। और सुबह के समय तो उस इलाके में कभी भी नज़र नहीं आती। 

भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने 'बिकिनी शो', वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

जानिए महाकाल के दरबार में कब होगा होलिका दहन?

इंदौर-खंडवा मार्ग पर फिर हुआ भयंकर हादसा, दर्जनों यात्री हुए लहूलुहान

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -