रांची में उपद्रवियों ने फिर मचाया उत्पात! 3 मंदिरों में तोड़ीं भगवान की मूर्तियां, सड़क पर उतरे लोग
रांची में उपद्रवियों ने फिर मचाया उत्पात! 3 मंदिरों में तोड़ीं भगवान की मूर्तियां, सड़क पर उतरे लोग
Share:

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने हंगामा मचाया है। हिंदू आस्था से जुड़े 3 मंदिरों में जमकर तोड़फोड़ करते हुए भगवान की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। यह घटना राजधानी रांची के बुढ़मु थाना इलाके के उमेडण्डा गांव की है। जहां पिछली रात शरारती तत्वों ने शहर के माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से गांव के प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित भगवान महादेव के शिवलिंग, नंदी के साथ-साथ हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया।

प्रातः जब गांव के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें देर रात मंदिर में की गई तोड़फोड़ एवं मूर्तियों को खंडित करने की खबर प्राप्त हुई। तत्पश्चात, देखते ही देखे चंद घंटे के अंदर यह खबर पूरे शहर में आज की तरफ फैल गई। घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। हिंदू आस्था को चोट पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग हो रही है।

हिंदू आस्था से जुड़ी मंदिरों में तोड़फोड़ एवं मूर्ति खंडित करने की खबर प्राप्त होते ही रांची के सांसद संजय सेठ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। आक्रोशित ग्रामीण फिलहाल सड़क पर मौजूद हैं। पूरी तरीके से आवागमन को ठप कर दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बड़े आंकड़े में पुलिस बलों की तैनात किया गया। रांची के बुढ़मू थाना इलाके के उमेडण्डा गांव में हिंदू आस्था से जुड़ी तीन मंदिरों में तोड़फोड़ एवं मूर्ति खंडित किए जाने को लेकर रांची पुलिस अलर्ट है। घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो को प्रसारित नहीं करने की चेतावनी जारी की है। 

आयकर विभाग के नोटिस के खिलाफ दिल्ली HC पहुंची कांग्रेस, 105 करोड़ की टैक्स वसूली का मामला

चुनावी बांड से जुडी SBI की याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

'ये भ्रष्ट लोगों और घोटालेबाजों का गठजोड़..', विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -