'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन
'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन
Share:

चंडीगढ़: महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि निर्मल मिल्खा 85 साल की थीं। जी दरअसल वह पंजाब सरकार में खेल निदेशक (महिला) और भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान थीं। मिली जानकरी के तहत पति मिल्खा सिंह अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। हाल ही में निर्मल मिल्खा के निधन की जानकारी देते हुए उनके परिवार ने बताया है कि 'हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि निर्मल मिल्खा सिंह का बीते कल 13 जून को शाम 4 बजे कोविड के चलते निधन हो गया।'

इसी के साथ परिवार ने अपने बयान में यह भी कहा है कि, ''पंजाब सरकार में महिला खेल निदेशक और भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान रहीं निर्मल जी ने अंत तक कोरोना के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वह मिल्खा परिवार की रीढ़ की हड्डी थीं।'' वही दूसरी तरफ दुःख की बात यह है कि मिल्खा सिंह उनके दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे अभी भी आईसीयू में हैं। अब परिवार ने लड़ाई के दौरान एकजुटता और प्रार्थना के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है, जिसने उन्हें बहादुरी से इसका सामना करने की ताकत दी। आपको बता दें कि निर्मल मिल्खा का जन्म 8 अक्टूबर 1938 को पाकिस्तान के शेखपुरा में हुआ था।

वह तीन अलग-अलग मौकों पर पंजाब वॉलीबॉल टीम की कप्तान थीं। साल 1955 में वह भारत वॉलीबॉल टीम के हिस्से के रूप में श्रीलंका के दौरे पर भी गईं, यहीं पर उनकी मुलाकात मिल्खा सिंह से हुई थी। उसके बाद दोनों ने साल 1962 में शादी कर ली। आपको बता दें कि उनके परिवार में बेटा जीव मिल्खा और एक बेटी है। बेटी मोना मिल्खा सिंह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर है।

इंदौर : सेल्फी लेते समय बिगड़ा बैलेंस, मेडिकल छात्रा की मौत

कल से खुलेगा लॉकडाउन, लेकिन इन चीजों पर अभी भी रहेगा प्रतिबंध

अस्पताल से घर लौटते ही दिलीप कुमार ने शेयर की नरगिस संग थ्रोबैक फोटो, फैंस से पूछा- ‘पता है कब की है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -